Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेसी से भिड़ने वाले खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड को पड़ी गालियां, कैमरे पर आकर रोने लगी ये हसीना

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 12:31 PM (IST)

    फीफा वर्ल्ड कप में मेसी से भिड़ने वाले जूड बेलिंगम की गर्लफ्रेंड एश्लिन कास्ट्रो को निजी जिंदगी को लेकर ट्रोल किया गया। ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्हों ...और पढ़ें

    इंग्लैंड के खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड को पड़ी गालियां

    इंग्लैंड के खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड को पड़ी गालियां

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप-2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हरा फाइनल में जगह बनाई थी। एक गोल से पीछे चल रही मौजूदा विजेता ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी पलों में दो गोल दागे और जीत हासिल की। इस मैच में इंग्लैंड के स्टार जूड बेलिंगम की अर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी से बहस हो गई थी।

    ये वही बेलिंगम हैं जिनकी गर्लफ्रेंड एश्लिन कास्ट्रो को पिछले साल सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर जमकर ट्रोल किया गया था। अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर इस सोशल मीडिया इन्फ्लूयएंसर इन बातों से इतना परेशान हो गई थी कि उन्होंने कैमरे पर आकर सफाई दी थी और भावुक होते हुए आप बीती बताई थी।

    आलोचकों को दिया था जवाब

    एश्लिन बेलिंगम के साथ रिश्ते में आने के बाद कई लोगों की नजरों में आ गई थीं और फिर कई लोग उनके अतीत को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे थे जिसे लेकर वह काफी निराश हो गई थीं। उन्होंने 2025 में एक टिकटॉक वीडियो में अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने कहा था, "मुझे नहीं पता कि मैं कहां से शुरू करूं, लेकिन मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी। अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बात करने को लेकर में काफी असहज हूं। मैंने इससे पहले कैमरे पर ज्यादा कुछ बोला नहीं है। लोग जिस तरह से मेरे ऊपर अटैक कर सकते थे उन्होंने किया, मुझे परेशान किया और मेरा अपमान किया।"

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Ashlyn Castro (@ashlyncastro)

    'मेरे अतीत के बारे में नहीं जानते'

    एश्लिन ने कहा था कि जो लोग उनके अतीत के बारे में कुछ भी नहीं जानते उन्होंने उनके बारे में काफी बातें बनाई हैं। उन्होंने कहा था, "मेरे डेटिंग इतिहास के बारे में बात करते हैं। मेरे अभी तक तीन प्रेमी रहे हैं। 2017 में मेरा पहला रिलेशनशिप हुआ था और वह पब्लिक फिगर है तो उसके कारण लोग मेरे बारे में बातें बना रहे हैं। इससे पहले मेरे बारे में इंटरनेट पर कुछ नहीं था अब लोग अपनी नफरत निकालने के लिए अफवाहें फैला रहे हैं। बीते छह सालों में मेरे दो प्रेमी रहे हैं।"

    उन्होंने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया था उनके समर्थन में भी कई लोग आए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: फाइनल में स्पेन से टक्कर लेने के लिए अर्जेंटीना तैयार

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: डोनाल्ड ट्रम्प लेंगे अर्जेंटीना और स्पेन के फाइनल का लुत्फ, बात हो गई पक्की