ARG vs ENG: 5 खिलाड़ियों का 'चक्रव्यूह' भी नहीं रोक पाया रास्ता, लियोनेल मेसी ने बीच मैदान पर दिखाया आखिर क्यों वो हैं 'महान'
लियोनेल मेसी ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में गोल न करने के बावजूद अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 5 खिलाड़ियों से घ ...और पढ़ें

लियोनेल मेसी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लियोनेल मेसी इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में कोई गोल नहीं कर सके। हालांकि, अर्जेंटीना को फाइनल का टिकट दिलाने के लिए महान खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई। मैच में एक पल ऐसा आया, जब मेसी को इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों ने घेर रखा था। इसके बावजूद भी उन्होंने शानदार पास दिया और अर्जेंटीना गोल करने में कामयाब हुई।
मेसी को इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों का घेराव करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मेसी दिखाते हैं कि वे आखिर महान क्यों हैं? दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम एक समय पर 1-0 से बढ़त बनाए हुई थी। हालांकि, अर्जेंटीना ने अंतिम पलों में वापसी की और दो गोल दागकर फाइनल में जगह बना ली।
लियोनेल मेसी ने दिखाया कमाल
दूसरा सेमीफाइनल मैच अटलांटा में खेला गया। इंग्लैंड ने 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल से बढ़त बना ली थी। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड फाइनल में जगह बना लेगा लेकिन मेसी और उनकी टीम ने हार नहीं मानी। 85वें मिनट में मेसी ने शॉर्ट कॉर्नर लिया, पास वापस मिलते ही उन्होंने एनजो फर्नांडेज को बीच में देखा। फर्नांडेज ने शानदार कर्लिंग शॉट मारकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद स्टॉपेज टाइम में मेसी ने फिर कमाल किया।
मेसी ने दूसरे गोल में भी निभाई अहम भूमिका
स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में मेसी ने स्पीड बढ़ाई और बायलाइन की तरफ दौड़े। उन्होंने इतनी सटीक क्रॉस मारी कि छह इंग्लिश डिफेंडर छूट गए। लाउटारो मार्टिनेज ने दो डिफेंडर के बीच फिसलते हुए हेडर से गोल कर अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिला दी। पूरा मैच अर्जेंटीना के कब्जे में आ गया।
खबरें और भी
मेसी को इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने घेरा
मैच के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी मेसी को घेरकर रखे हुए थे, फिर भी मेसी ने इंग्लैंड के आधे हिस्से में पांच खिलाड़ियों को एक-एक करके छकाया। उनकी ड्रिबलिंग देख एलियट एंडरसन को जानबूझकर फाउल करना पड़ा। यह पल मेसी के करियर की यादगार क्षणों में शामिल हो गया।
No exagero, probablemente mi jugada favorita de Messi. Sencillamente perfecta pic.twitter.com/FQuVMEydsw
— B𝐀𝐑𝐆CELONA (@Bargcelona10) July 16, 2026
फाइनल में होगा स्पेन से होगा सामना
जीत के साथ अर्जेंटीना फाइनल में पहुंच गया है। रविवार को उनका मुकाबला स्पेन से होगा। अगर अर्जेंटीना विश्व कप जीतता है, तो वे मात्र तीसरी टीम बनेंगे, जिन्होंने लगातार दो वर्ल्ड कप जीते हैं। लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों में इटली (1934, 1938) और ब्राजील (1958,1962) शामिल हैं।