'मेरा भरोसा कभी कम नहीं हुआ', इंग्लैंड पर जीत के बाद गरजे लियोनेल मेसी; लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचने पर कही बड़ी बात
अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार देर रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से रौंदा। ...और पढ़ें
-1784168583565_m.webp)
लियोनेल मेसी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गत चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार देर रात अटलांटा स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में कप्तान लियोनेल मेसी का मैजिक चला और अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से रौंदा।
ऐसे में 1966 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने की इंग्लैंड की उम्मीदें खत्म हो गईं। अब फाइनल में अर्जेंटीना की टक्कर स्पेन से होगी। सेमीफाइनल में जीत के बाद मेसी ने इंग्लैंड की तारीफ की।
इंग्लैंड शानदार टीम
अर्जेंटीना के न्यूज आउटलेट 'ला नैसिओन' के अनुसार, जीत के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने इंग्लैंड की टीम को "शानदार टीम" बताया। जीत के बाद मेसी ने कहा कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करना एक खास चुनौती थी। उन्होंने कहा कि मैच मुश्किल होने के बावजूद अर्जेंटीना जीतने, अपने फैंस को खुशी देने और फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी तरह तैयार था।
Argentina are headed back to the #FIFAWorldCup Final 🇦🇷
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
मैं इस टीम को अच्छी तरह जानता
मेसी ने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि सेमीफाइनल का मतलब ही कुछ और होता है। हमें यह पता था और हम यह मैच जीतकर फैंस को खुशी देना चाहते थे और फाइनल में पहुंचना चाहते थे। हमारा मुकाबला एक शानदार टीम से था, जिसमें बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैं इस टीम को अच्छी तरह जानता हूं। उनकी फुटबॉल फिलॉसफी ऐसी है जिसे वे कई सालों से विकसित कर रहे हैं। मैं उनके कई खिलाड़ियों के खिलाफ खेल चुका हूं, उन्हें फॉलो करता हूं,और उनमें से कुछ बार्सिलोना में भी हैं। हमें पता था कि यह मुकाबला मुश्किल होने वाला है।"
कोई भी हारना नहीं चाहता
उन्होंने आगे कहा, "हममें से कोई भी हारना नहीं चाहता था। अर्जेंटीना के लोगों को इस खुशी की जरूरत थी। अर्जेंटीना के लोग इंग्लैंड से हारना नहीं चाहते थे। हम ऐसा करने में कामयाब रहे। हमने उन्हें बाहर कर दिया और अब हम एक और वर्ल्ड कप फाइनल खेलने जा रहे हैं।"
खबरें और भी
मुझे इस ग्रुप पर भरोसा था
मेसी ने कहा, "हम जो अनुभव कर रहे हैं और जिस तरह से चीजें हो रही हैं, वह अविश्वसनीय है। सच कहूं तो जब से वर्ल्ड कप शुरू हुआ, मुझे इस ग्रुप पर भरोसा था और पता था कि हम चार फाइनलिस्ट में से एक होंगे। हम एक और फाइनल में पहुंच गए हैं। यह अद्भुत है। यह ग्रुप मुझे हैरान नहीं करता; मैं उन्हें जानता हूं।"
Back-to-back #FIFAWorldCup Finals for Argentina 😤 pic.twitter.com/VfmPqqlEYL
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
अपना सब कुछ झोंक देते
मेसी ने कहा कि दूसरों के शक के बावजूद उन्हें हमेशा टीम पर भरोसा था। उन्होंने टीम की एकता, मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत और अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर खेलने की क्षमता की तारीफ की। अर्जेंटीना के कप्तान ने कहा, "कुछ लोगों को हमारे काम करने के तरीके पर शक था, क्योंकि कुछ खिलाड़ी अपनी क्षमता से ज्यादा जोर लगा रहे थे, लेकिन जब यह ग्रुप एक साथ आता है और एकजुट होता है, तो हमेशा कुछ खास कर दिखाता है। वे एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं और अपना सब कुछ झोंक देते हैं।"
सब अविश्वसनीय था
मेसी ने कहा, "सभी फाइनल खास होते हैं। हर फाइनल की अपनी अलग खासियत होती है। इसे फिर से अनुभव कर पाना बहुत शानदार है। मुझे लगता है कि इस ग्रुप ने जो हासिल किया (लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल) है, वह अविश्वसनीय है। व्यक्तिगत रूप से बहुत कम खिलाड़ी ही तीन वर्ल्ड कप फाइनल खेल पाए हैं। जिस तरह से वर्ल्ड कप आगे बढ़ा, आज का मैच, आज का प्रतिद्वंद्वी और जिस तरह से हमने जीत हासिल की, वह सब अविश्वसनीय था।"
कैसे हुई टीम की वापसी
अर्जेंटीना की वापसी को लेकर उन्होंने कहा, "हमने वही किया जो हम सालों से करते आ रहे हैं। इस टीम का खेलने का तरीका बहुत फ्लेक्सिबल है। वे धैर्य रखते हैं और जानते हैं कि खेल के उतार-चढ़ाव को कैसे समझना है। भले ही पहले हाफ में हमें कोई साफ मौका नहीं मिला, लेकिन हमने खेल और बॉल पर अपना कंट्रोल बनाए रखा। जब उन्होंने गोल किया, तो हमने धैर्य से खेला और गोल करने के मौके बनाए।"
The adidas Golden Boot heading into the final round of fixtures 🌟#FIFAWorldCup pic.twitter.com/HeIJwK9nR4
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
ऐतिहासिक और खास मैच था
मेसी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच अपनी अहमियत और दोनों टीमों के बीच की प्रतिद्वंद्विता की वजह से एक ऐतिहासिक और खास मैच था। दोनों टीमें हार न मानने के लिए पूरी तरह तैयार थीं। उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ खेलना अपने आप में एक ऐतिहासिक बात है। मैं खुशकिस्मत रहा कि मैंने एक ऐसा फाइनल खेला जिसमें हम वर्ल्ड चैंपियन बने। आज भी मुझे लगा कि यह एक बहुत खास मैच था, क्योंकि इसके पीछे एक इतिहास है और कोई भी टीम हारना नहीं चाहती थी।"
माराडोना को भी याद किया
मेसी ने अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना को भी याद किया और कहा कि वे निश्चित रूप से अर्जेंटीना की इस कामयाबी का जश्न मना रहे होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में शानदार वापसी की और इंग्लैंड को 2-1 से हराया। पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ।
इसके बाद 55वें मिनट में इंग्लैंड की ओर से एंथनी गॉर्डन ने मॉर्गन रोजर्स के क्रॉस पर गोल करके 'थ्री लायंस' को बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना ने 85वें मिनट में पहला गोल दागा। लियोनेल मेसी से पास मिलने के बाद एंजो फर्नांडीज ने गोल करके मैच बराबर कर दिया। इसके बाद 92वें मिनट में दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड पर बढ़त बना ली। मेसी ने लॉटारो मार्टिनेज के लिए क्रॉस दिया और उन्होंने हेडर से विजयी गोल किया।