विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे गहरा दुख है', लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा; भावुक पोस्ट किया शेयर

Updated: Mon, 31 Aug 2026 09:07 PM (IST)

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक ...और पढ़ें

लियोनेल मेसी

लियोनेल मेसी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने सोमवार को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्‍यास का एलान किया। मेसी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्‍ट करके खेल से विदाई ली। याद हो कि मेसी 2026 फीफा वर्ल्‍ड कप के फाइनल में आखिरी बार अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेलते हुए नजर आए थे। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गया था। स्‍पेन ने 1-0 से मुकाबला जीतकर दूसरी बार फीफा वर्ल्‍ड कप खिताब जीता था।

मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल के जरिये संन्‍यास की जानकारी दी। मेसी ने अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल से संन्‍यास की घोषणा करते हुए यह भी बताया कि वो लीग में खेलना जारी रखेंगे।

लियोनेल मेसी संन्यास के वक्त हुए भावुक

मेसी ने अपने संन्यास का एलान इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर किया। वे इस दौरान काफी भावुक दिखे। उन्होंने लिखा, "फाइनल के बाद काफी समय बीत गया। बहुत सोचने के बाद मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से रिटायर हो रहा हूं। ये एक ऐसा फैसला था, जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और होता भी है। मैं समझता हूं कि यही सही समय है। मैं हमेशा ही अपना सब कुछ दिया है, सिर्फ पिछले कुछ सालों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए लड़ाई लड़ी और सब कुछ दे दिया ताकि आपको खुशी मिले और फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना का होने पर गर्व हो।"

उन्होंने आगे लिखा, "अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी चैप्टर बंद हो रहे हैं। ये एक ऐसा चैप्टर है, जिससे मुझे बहुत दुख हुआ है। मुझे नेशनल टीम में रहना पसंद है, था और हमेशा रहेगा। मैंने अपना सब कुछ दिया और अब मेरे पास देने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। मेरे पीछे कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ी आ रहे हैं और वे वहां जाने के लायक हैं। इन 20 सालों में आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। अब मैं आप सभी को अंदर से सुनना मिस करूंगा। अब मैं आप में से एक बनूंगा, जो बाहर से चीयर और सपोर्ट करूंगा।"

मेसी ने परिवार को किया धन्यवाद

मेसी ने अपने परिवार को भी इस मौके पर याद किया। उन्होंने लिखा, "इस खूबसूरत लेकिन मुश्किल सफर में मेरे परिवार ने हमेशा साथ दिया, जिसके लिए बहुत शुक्रिया। हर उस कोच, टीममेट और मैनेजर का शुक्रिया जिनके साथ मुझे अपना अनुभव साझा करने का मौका मिला। मैं अपने साथ कभी न भूलने वाली यादें और पल को लेकर जा रहा हूं। मैं शांति और गर्व के साथ जा रहा हूं। मैंने अपने टीममेट्स के साथ ऐसे पल शेयर किए, जो मैंने कभी सोचा नहीं था। ये सब आपके साथ शेयर करके अच्छा लगा। भगवान, मुझे अर्जेंटीना का बनाने के लिए धन्यवाद।"

यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी के भारत दौरे पर बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, फैंस को दी गुड न्‍यूज

यह भी पढ़ें- Lionel Messi के गोल-असिस्ट के बाद भी इंटर मियामी ने खेला ड्रॉ, यूनियन ने झेला तगड़ा नुकसान