विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनचेस्टर सिटी ने रचा इतिहास, 18 साल के अयूब बोआद्दी को 1115 करोड़ में खरीदा; नेमार का टूटा रिकॉर्ड

Updated: Wed, 26 Aug 2026 11:46 PM (IST)

मैनचेस्टर सिटी ने 18 वर्षीय मिडफील्डर अयूब बोआद्दी को फ्रांस के क्लब लील से ₹1115 करोड़ में खरीदा, जिससे वह फ्रांस लीग से बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए और नेमार का रिकॉर्ड तोड़ा।

अयूब बोआद्दी

अयूब बोआद्दी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एपी, लंदन। मैनचेस्टर सिटी ने युवा मिडफील्डर अयूब बोआद्दी को फ्रांस के क्लब लील से खरीद लिया है। 1115 करोड़ भारतीय रुपयों (117 मिलियन डॉलर) में मैनचेस्टर आए बोआद्दी पूर्व कप्तान रोड्री की जगह लेंगे। रोड्री इसी साल स्पेन के क्लब बार्सिलोना से जुड़े हैं। सिटी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी करके इस सौदे की पुष्टि की। क्लब ने बताया कि 18 साल के बोआद्दी ने पांच साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

हालांकि क्लब की ओर से राशि को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फ्रांस के खेल समाचार पत्र ल'एक्विपे ने इस सौदे को 100 मिलियन यूरो या 117 मिलियन अमेरिकी डॉलर का बताया है। इस सौदे के साथ ही बोआद्दी फ्रांस की लीग से बिके सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने ब्राजील के नेमार को पीछे छोड़ा जिनके लिए सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल ने पेरिस सेंट जर्मेन को 90 मिलियन यूरो चुकाए थे।

बालेबा के लिए यूनाइटेड ने खर्चे 905 करोड़ रुपये

प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कैमरून के डिफेंसिव मिडफील्डर कार्लोस बालेबा को खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली। प्रीमियर लीग क्लब ब्राइटन ने बालेबा को 905 करोड़ से ज्यादा भारतीय रुपये (95 मिलियन अमेरिकी डालर) में बेचा। सीनियर डिफेंसिव मिडफील्डर कैसेमिरो के क्लब छोड़ने और मैनुअल उगार्ते के घुटने में लगी चोट के बाद यूनाइटेड इस सीजन प्रीमियर लीग क्लब एस्टन विला से बेल्जियम के यूरी टिलेमांस और चेल्सी से ब्राजील के आंद्रेय सांतोस को पहले ही साइन कर चुका है।

यह भी पढ़ें- विश्व कप फाइनल में बवाल करने वाले अर्जेंटीनी फुटबालरों पर 21 मैचों का प्रतिबंध

यह भी पढ़ें- 100 रुपये में JFC की डील, अब कोच और खिलाड़ियों ने खोला मोर्चा; क्लब प्रबंधन से मांगी NOC