Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Morocco vs Haiti: रोमांचक मैच में मोरक्को ने हैती को 4-2 से हराया, राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 09:06 AM (IST)

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप सी मुकाबले में मोरक्को ने शानदार वापसी करते हुए हैती को 4-2 से हराया। इस जीत के साथ ही मोरक्को ने राउंड ऑफ 32 में अपनी ज ...और पढ़ें

    मोरक्को ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

    मोरक्को ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोरक्को की फुटबॉल टीम ने बुधवार को रोमांचक मैच में हैती को 4-2 से हराकर वर्ल्ड कप के नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के बाद भी मोरक्को ग्रुप-सी में दूसरे स्थान पर रहा, क्योंकि ब्राजील (जिसने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया) बेहतर गोल अंतर के कारण टॉप पर पहुंच गया। दोनों टीमों के 7-7 अंक थे। अब अगले दौर में मोरक्को का सामना ग्रुप-एफ की टॉप टीम के खिलाफ राउंड 32 में होगा। ग्रुप-एफ में टॉप पर नीदरलैंड की टीम है।

    FIFA World Cup 2026: मोरक्को ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

    दरअसल, टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी हैती की टीम ने इस मैच में गजब का खेल दिखाया और दो बार बढ़त बनाकर मोरक्को को हैरान कर दिया। मैच की शुरुआत में ही हैती की टीम ने 10 मिनट बाद पहला गोल किया। जोसुए कैसिमिर ने शानदार ढंग से गेंद को संभाला और फिर जीन-केविन डुवर्न को पास दिया। उनके द्वारा एरिया में डाली गई गेंद लेनी जोसेफ के पहुंची, जिन्होंने चालाकी से बैकहील शॉट मारा। गेंद मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो से दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से टकराकर नेट में चली गई।

    मैच की शुरुआत हैती के लिए किसी सपने जैसी रही। जीन-केविन डुवर्न के एक सटीक पास पर लेनी जोसेफ ने गजब की 'बैकहील फ्लिक' लगाई। गेंद मोरक्को के स्टार गोलकीपर यासीन बोनो से टकराती हुई गोल पोस्ट के अंदर चली गई।

    यह साल 1974 के बाद यानी पूरे 52 साल बाद वर्ल्ड कप के इतिहास में हैती का पहला गोल था। इस गोल ने स्टेडियम में मौजूद हैती के फैंस को जश्न में डूबने पर मजबूर कर दिया।

    शुरुआती झटका लगने के बाद मोरक्को ने जवाबी हमले तेज कर दिए। हैती के गोलकीपर जॉनी प्लासाइड ने शुरुआती पलों में कई जादुई बचाव किए, लेकिन 39वें मिनट में मोरक्को का गतिरोध टूटा। बिलाल एल खन्नौस के एक शॉट को गोलकीपर प्लासाइड ने रोका, लेकिन रिबाउंड पर मोरक्को के कप्तान अचरफ हकीमी ने बिजली की तेजी दिखाते हुए गेंद को नेट में डाल दिया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

    खबरें और भी

    हालांकि, हैती हार मानने को तैयार नहीं था। कुछ ही देर बाद विल्सन इसिडोर ने बॉक्स के काफी बाहर से एक बेहद शक्तिशाली और लंबी दूरी का शॉट  लगाया। गेंद हवा को चीरती हुई मोरक्को के गोलकीपर को छकाकर सीधे नेट में जा धंसी और हैती ने मैच में 2-1 की दोबारा बढ़त बना ली।

    मोरक्को की शानदार वापसी

    हाफ-टाइम के ठीक पहले (इंजरी टाइम में) मोरक्को ने एक बार फिर मैच में वापसी की। अचरफ हकीमी के एक खूबसूरत कटबैक पास पर इस्माइल साइबारी ने बेहतरीन फिनिशिंग करते हुए स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

    दूसरे हाफ में मोरक्को का दबदबा और रहीमी-यासीन का कमाल

    दूसरे हाफ में मोरक्को ने लगातार हमले करते हुए हैती के डिफेंस पर दबाव बनाया, जिसके बाद 78वें मिनट में टीम गोल कर सकी। बतौर सबस्टिट्यूट खिलाड़ी मैदान पर उतरे सूफियान रहीमी ने कॉर्नर के रूप में मिले मौका का फायदा उठाते हुए मोरक्को के लिए तीसरा गोल दागा। मुकाबले के 89वें मिनट में गेस्सीम यासीन ने चौथा गोल करते हुए मोरक्को की जीत पक्की कर दी। मोरक्को ग्रुप सी में 3 मुकाबलों में 7 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: स्कॉटलैंड को 3-0 से रौंदकर राउंड ऑफ 32 में पहुंचा ब्राजील; विनिसियस जूनियर ने बनाया नया रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: सिर्फ टी-शर्ट पहने रोनाल्डो को चीयर करती नजर आईं पत्‍नी जॉर्जिना रोड्रिग्‍ज; इंटरनेट का चढ़ाया पारा