Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: 981 दिन बाद ब्राजील के लिए खेलने पर फूट फूटकर रोए Neymar, फैंस ने यूं बढ़ाया हौसला

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 03:03 PM (IST)

    34 साल के नेमार ने 981 दिनों के बाद ब्राजील के लिए अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेला। मैच समाप्‍त होने के बाद नेमार भावुक हुए और फूट फूटकर रोने लगे। ब्राजील ने ...और पढ़ें

    नेमार

    नेमार

    HighLights

    1. नेमार की करीब तीन साल बाद ब्राजील में वापसी हुई

    2. मैच समाप्‍त होने के बाद नेमार फूट फूटकर रोने लगे

    3. ब्राजील ने स्‍कॉटलैंड को एकतरफा मैच में 3-0 से पीटा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। नेमार ने करीब तीन साल (981 दिन) बाद ब्राजील के लिए पहला मैच खेला। वो दूसरे हाफ में स्‍थानापन्‍न खिलाड़ी के रूप में उतरे। ब्राजील ने मियामी में बुधवार को फीफा विश्‍व कप 2026 में ग्रुप-सी के मुकाबले में स्‍कॉटलैंड को 3-0 से पीटा।

    34 साल के नेमार चोटिल होने के कारण लंबे समय तक राष्‍ट्रीय टीम से दूर रहे। उन्‍होंने अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच अक्‍टूबर 2023 में उरुग्‍वे के खिलाफ खेला था। 76वें मिनट में नेमार की मैदान में एंट्री हुई, तब तक ब्राजील की टीम 3-0 की बढ़त बना चुकी थी।

    दर्शकों ने दिखाया समर्थन

    मियामी स्‍टेडियम में मौजूद दर्शकों ने नेमार का भरपूर समर्थन किया। नेमार के पास जब भी गेंद आई तो दर्शकों ने खूब शोर मचाकर उनकी हौसलाअफजाई की। निर्णायक व्‍हिसल से पहले नेमार के प्रत्‍येक टच पर फैंस ने जमकर चीयरिंग की।

    फुल टाइम व्‍हिसल के बाद नेमार भावुक हुए और फूट फूटकर रोने लगे। उन्‍होंने चौथी बार विश्‍व कप में शिरकत की।

    नेमार ने क्‍या कहा

    नेमार ने ब्राजील की मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं तीन साल बाद दोबारा राष्‍ट्रीय टीम की जर्सी पहनकर खुश हूं। मैं शारीरिक रूप से अच्‍छा महसूस कर रहा हूं। सच है कि इतने दिन टीम से बाहर रहना मुश्किलभरा समय था।'

    मैच विनर का बयान

    विनिशियस जूनियर ने ब्राजील के लिए स्‍कॉटलैंड के खिलाफ दो गोल दागे। उन्‍होंने नेमार की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा, 'हम सभी के लिए महत्‍वपूर्ण पल रहा। हमारा आदर्श लौट आया है। उसने हमेशा लड़ाई की और इस टीम में जगह पाने के लिए खूब परिश्रम किया।'

    खबरें और भी

    जूनियर ने साथ ही कहा, 'चोट के बाद टीम में लौटना आसान नहीं होता। मुझे उम्‍मीद है कि नेमार बेहतर खेलेंगे और अपने खेल में सुधार करेंगे। वो हमें खिताब दिलाने में मदद करेंगे। यही सबसे ज्‍यादा मायने रखता है।'