यमाल को नहलाने से लेकर ओल्मो-गावी के बचपन तक, फाइनल से पहले वायरल हुआ मेसी और स्पेन के युवा सितारों का 'अनोखा रिश्ता'
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी की हाल ही में स्पेन के युवा खिलाड़ी लामिन यमाल के साथ एक पुरानी तस्वीर वायरल हुई। ...और पढ़ें

लियोनेल मेसी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी की हाल ही में स्पेन के युवा खिलाड़ी लामिन यमाल के साथ एक पुरानी तस्वीर वायरल हुई। 2007 में ली गई इस तस्वीर में युवा मेसी नन्हे यमाल को नहलाते हुए दिख रहे हैं। अब ये दोनों स्टार FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने वाले हैं। रविवार को फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। निर्णायक मैच में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा।
खास बात यह है कि यमाल स्पेन के अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिनकी मेसी के साथ तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। स्पेनिश टीम के कई खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान को अपना आदर्श मानते हुए। जब अर्जेंटीना वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन का सामना करने की तैयारी कर रहा है, तो सोशल मीडिया पर मेसी की डैनी ओल्मो, गावी और जोन गार्सिया जैसे खिलाड़ियों के साथ पुरानी तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं।
गावी
पिछले कुछ सालों में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें युवा गावी को मेसी के साथ देखा जा सकता है। ये तस्वीरें तब की हैं जब गावी क्लब और देश के लिए अहम खिलाड़ी नहीं बने थे। 'ला मासिया' से निकले कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की तरह, गावी भी उसी अकादमी सिस्टम से आए हैं जहां कभी मेसी का दबदबा हुआ करता था। हालंकि, फाइनल में गावी मेसी को जीत से रोकने का प्रयास करेंगे।
दानी ओल्मो
ओल्मो उन युवा खिलाड़ियों में से एक थे जो बार्सिलोना में मेसी के शानदार दौर में उनके संपर्क में आए थे। अपनी पीढ़ी के कई खिलाड़ियों की तरह ओल्मो भी मेसी को अपना रोल मॉडल मानते थे। वह मेसी की तरह ही बनना चाहते थे। कई साल बाद, अब ओल्मो स्पेन के सबसे अनुभवी अटैकिंग खिलाड़ियों में से एक के तौर पर फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं।
खबरें और भी
जोन गार्सिया
गोलकीपर जोन गार्सिया भी उन स्पेनिश खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके पास मेसी के साथ उनके शुरुआती दिनों की तस्वीरें हैं। भले ही उस समय वे पल मामूली लगे हों, लेकिन मौजूदा हालात के नजरिए से देखने पर उनकी अहमियत बहुत बढ़ गई है।