Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेले की 10 नंबर की जर्सी 47 करोड़ रुपये में बिकी, ब्राजील के दिग्गज ने 1958 विश्व कप फाइनल में पहनी थी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 07:24 PM (IST)

    ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले ने 1958 के विश्व कप फाइनल में जो 10 नंबर की जर्सी पहनी थी, वह नीलामी में 49 लाख डॉलर (लगभग 47 करोड़ 21 लाख रुपये) में ब ...और पढ़ें

    10 नंबर की जर्सी

    10 नंबर की जर्सी

    HighLights

    1. स्वीडन और ब्राजील के बीच हुआ था फाइनल

    2. ब्राजील ने स्‍वीडन को 5-2 से शिकस्‍त दी थी

    3. पेले ने इस जीत में दो अहम गोल दागे थे

    न्यूयार्क, एपी। ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले ने 1958 के विश्व कप फाइनल में जो 10 नंबर की जर्सी पहनी थी, वह नीलामी में 49 लाख डॉलर (लगभग 47 करोड़ 21 लाख रुपये) में बिक गई है। नीलामीकर्ता सोथबीज ने यह जानकारी दी। पेले उस समय 17 वर्ष के थे जब उन्होंने रासुंडा स्टेडियम में मेजबान स्वीडन पर ब्राजील की 5-2 की जीत में दो गोल किए थे। विश्व कप फाइनल में सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड अब भी पेले के नाम पर दर्ज है।

    सोथबीज ने कहा कि ब्राजील के स्टार खिलाड़ी द्वारा पहनी गई जर्सी अब तक बेची गई दूसरी सबसे महंगी फुटबाल जर्सी है। डिएगो माराडोना की 1986 के विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध पहनी गई ‘हैंड ऑफ गॉड’ जर्सी 2022 में 93 लाख डॉलर (अब 89 करोड़ रुपये) में बिकी थी। नीलामी करने वाली कंपनी ने बताया कि पेले से जुड़ी चीजों में इससे पहले सबसे महंगा 1958 का एक ट्रेडिंग कार्ड था, जो पिछले महीने 9.76 लाख डॉलर (लगभग नौ करोड़ रुपये) में बिका था।

    यह भी पढ़ें- ट्रॉफी के साथ 'रिंग' का भी होगा जलवा, 96 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

    यह भी पढ़ें- 'मैं फाइनल देखने नहीं जाऊंगा', अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने ठुकराया डोनल्ड ट्रंप का न्योता; वजह है दिलचस्प