'उम्र को दी चुनौती', वर्ल्ड कप फाइनल से पहले शकीरा ने मेसी के लिए लिखा खास मैसेज; पत्नी एंटोनेला को बताया ताकत
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले म्यूजिक स्टार शकीरा ने लियोनेल मेसी के लिए एक खास मैसेज शेयर किया। ...और पढ़ें

लियोनेल मेसी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले म्यूजिक स्टार शकीरा ने लियोनेल मेसी के लिए एक भावुक संदेश शेयर किया। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से रोमांचक जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद गत चैंपियन टीम ने एंजो फर्नांडीज के बराबरी वाले गोल से वापसी की और फिर लुटारो मार्टिनेज ने विजयी गोल दागा।
मेसी ने किए हैं 8 गोल
मेसी टूर्नामेंट के 'गोल्डन बूट' अवॉर्ड की दौड़ में फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। दोनों ने अब तक 8-8 गोल किए हैं। शकीरा ने इंस्टाग्राम पर मेसी की एक फोटो पोस्ट की और 39 साल की उम्र में भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए अर्जेंटीना के कप्तान की तारीफ की।
मेसी की तारीफ की
कोलंबियाई सिंगर शकीरा ने मेसी के समर्पण और लगन की सराहना की। शकीरा ने लिखा, "लियो मेसी जो कर रहे हैं, वह असाधारण से भी बढ़कर है। यह एक ऐसे व्यक्ति के मूल्यों को दिखाता है जो पूरी तरह समर्पित और अनुशासित है और समय व तमाम मुश्किलों को चुनौती देता है। यह साबित करता है कि किसी व्यक्ति की पहचान उसकी उम्र या दूसरों की बातों से नहीं होती।"
पत्नी हैं मेसी की ताकत
शकीरा ने मेसी की पत्नी एंटोनेला रोकुजो की भी तारीफ की और फुटबॉल सुपरस्टार के लिए उन्हें ताकत और प्रेरणा का स्रोत बताया। शकीरा ने आगे कहा, "मुझे पता है कि एंटोनेला रोकुजो जैसी महिला का साथ उन्हें यह साबित करने की ताकत और प्रेरणा देता है!" यह देखकर रोकुजो ने भी शकीरा की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर रीशेयर किया। मेसी और रोकुजो ने 2017 में शादी की थी और उनके तीन बेटे हैं।