भारत से है स्पेन के हीरो Feran Torres का तगड़ा कनेक्शन, 9 साल पहले यहां दिखाई थी अपने टैलेंट की धमक
स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब जीता, जिसमें फेरान टोरेस ने एक्सट्रा टाइम में निर्णायक गोल दागा। ...और पढ़ें

फेरान टोरेस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। दोनों टीमों ने खेल में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन एक्सट्रा टाइम में फेरान टोरेस ने गोल दागकर स्पेन को जीत दिला दी। उनके इस गोल के बाद खूब चर्चा हो रही है और खास बात ये है कि उनका भारत से भी कनेक्शन है।
टोरेस ने फीफा विश्व कप के फाइनल में एक्सट्रा टाइम के 106वें मिनट में गोल दागा। उनके इस गोल से स्पेन ने 16 सालों बाद विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में गोल दागकर अपना नाम अमर कर लिया है। हालांकि, उनका भारत से खास कनेक्शन है और भारत में उन्हें पहली बार बड़ा मंच मिला था।
भारत में मिला पहला बड़ा मंच
लगभग 9 साल पहले, जब फेरान सिर्फ 17 साल के थे, तब उन्होंने भारत का दौरा किया था। 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप भारत में खेला गया था। उस समय वे वालेंसिया की एकैडमी से जुड़े थे और स्पेन की टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने टूर्नामेंट में दो गोल किए और दो असिस्ट भी दिए। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 2-5 की हार में भी वे शुरुआती ग्यारह में शामिल थे। स्पेन उस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहा।
टोरेस की भारत में दिखी थी झलक
फेरान टोरेस की प्रतिभा की झलक सबसे पहले भारत के मैदानों पर दिखी। कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगण में उन्होंने अपनी स्किल, स्पीड और फिनिशिंग से सबका ध्यान खींचा। ये वो दिन थे जब बड़े-बड़े स्टेडियम खचाखच भरे हुए थे और युवा फेरान पहली बार इतनी बड़ी भीड़ के सामने खेल रहे थे। उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यही लड़का एक दिन सीनियर विश्व कप फाइनल में मैच विनर गोल करके स्पेन को चैंपियन बनाएगा।
खबरें और भी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में किया धमाल
क्लब स्तर पर फेरान को कभी-कभी गोल न करने के लिए आलोचना मिलती रहती है, लेकिन उनकी पोजिशनिंग और टीम के साथ लिंक-अप प्ले हमेशा सराहनीय रहे हैं। फाइनल में भी यही हुआ। निको विलियम्स का हेडर पोस्ट से टकराया, रिबाउंड पर टोरेस एक पल भी नहीं रुके। उन्होंने लेफ्ट फुट से हाफ-वॉली मारकर गेंद को नेट के ऊपरी हिस्से में ठोंक दिया। इस गोल के साथ फेरान को फाइनल का 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड मिला।