Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Spain vs Argentina Head To Head: फाइनल का रोमांच होगा चौगुना, अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होती है कांटे की जंग

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:58 PM (IST)

    स्पेन और अर्जेंटीना के बीच हेड टू हेड (Spain vs Argentina Head To Head) के आंकड़ों पर नजर डालें तो कांटे की जंग देखने को मिलती है। ...और पढ़ें

    इतिहास रचना चाहेंगे मेसी।

    इतिहास रचना चाहेंगे मेसी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्‍व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में रविवार देर रात गत चैंपियन अर्जेंटीना की टक्‍कर स्‍पेन से होगी। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस निर्णायक मैच में अर्जेंटीना की नजर बैक टू बैक ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने पर होगी।

    इतना ही नहीं लियोनेल मेसी की कप्‍तानी वाली टीम चौथा खिताब भी जीत सकती है। अर्जेंटीना इससे पहले 1978, 1986 और 2022 में यह ट्रॉफी जीती थी। वहीं, मौजूदा यूरोपियन चैंपियन स्पेन 2010 में अपनी पहली जीत के बाद दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश कर रहा है।

    स्‍पेन को अच्‍छे से जानते मेसी

    अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में पिछड़ने के बाद इंग्लैंड को 2-1 से मात दी। फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी ने एनजो फर्नांडीज और लॉटारो मार्टिनेज को गोल करने में मदद (असिस्ट) करके मैच के आखिर में शानदार वापसी कराई। अब उनका सामना एक ऐसे देश से होगा जिसे मेसी बहुत अच्छी तरह जानते हैं। स्पेन ही वह देश है जिसने FC बार्सिलोना के साथ अपने 17 सीजन के दौरान मेसी को खेल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बनने में मदद की।

    विश्‍व कप में 1 बार टक्‍कर

    स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया। इसमें उनके स्टार खिलाड़ी लामिन यमाल का शानदार प्रदर्शन रहा, जिसकी वजह से किलियन एम्बाप्पे को अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने का मौका नहीं मिल पाया।
    अर्जेंटीना और स्पेन के बीच विश्‍व कप में पिछली भिड़ंत 1966 के ग्रुप स्टेज में हुई थी। ग्रुप स्‍टेज के उस मैच में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। ऐसे में स्‍पेन के पास इस हार का हिसाब चुकता करना का मौका है। इसके लिए फाइनल से बेहतर कोई मंच नहीं हो सकता।

    खबरें और भी

    कांटे की टक्‍कर होती है

    दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड (Spain vs Argentina Head To Head) के आंकड़ों पर नजर डालें तो कांटे की जंग देखने को मिलती है। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच इंटरनेशनल मैचों में 14 बार मुकाबला हुआ है। इस दौरान किसी भी टीम का पलड़ा भारी नहीं है। दोनों टीमों ने छह-छह जीत हासिल की हैं, जबकि दो मैच बराबरी पर छूटे हैं।

    हेड टू हेड के आंकड़े

    • स्पेन 6-1 अर्जेंटीना: 27 मार्च 2018- फ्रेंडली
    • अर्जेंटीना 4-1 स्पेन: 7 सितंबर 2010- फ्रेंडली
    • स्पेन 2-1 अर्जेंटीना: 14 नवंबर 2009- फ्रेंडली
    • स्पेन 2-1 अर्जेंटीना: 11 अक्टूबर 2006- फ्रेंडली
    • स्पेन 0-2 अर्जेंटीना: 17 नवंबर 1999- फ्रेंडली
    • स्पेन 2-1 अर्जेंटीना: 20 सितंबर 1995- फ्रेंडली
    • स्पेन 1-1 अर्जेंटीना: 12 अक्टूबर 1988- फ्रेंडली
    • अर्जेंटीना 1-1 स्पेन: 12 अक्टूबर 1974- फ्रेंडली
    • स्पेन 1-0 अर्जेंटीना: 11 अक्टूबर 1972- फ्रेंडली
    • अर्जेंटीना 2-1 स्पेन: 13 जुलाई 1966- FIFA वर्ल्ड कप
    • स्पेन 2-0 अर्जेंटीना: 11 जून 1961- फ्रेंडली
    • अर्जेंटीना 2-0 स्पेन: 24 जुलाई 1960- फ्रेंडली
    • अर्जेंटीना 1-0 स्पेन: 5 जुलाई 1953- फ्रेंडली
    • स्पेन 0-1 अर्जेंटीना: 7 दिसंबर 1952- फ्रेंडली

    यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में हारी हुई टीमें होंगी आमने-सामने, फीफा विश्व कप 2026 में तीसरे स्थान का मुकाबला आज

    यह भी पढ़ें- ट्रॉफी के साथ 'रिंग' का भी होगा जलवा, 96 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में होने जा रहा है बड़ा बदलाव