'वे इंडियंस हैं', अर्जेंटीना के कोच ने लियोनेल मेसी की टीम पर बयान देकर मचाई सनसनी
अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। कोच लियोनेल स्कालोनी ने टीम की अजेय भावना का कारण बताया, जिसम ...और पढ़ें

अर्जेंटीना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलते हुए अर्जेंटीना ने दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले मुकाबले में जीत हासिल की। इस वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने ये कमाल कई बार किया है, जब उन्हें पीछे धकेला गया, तो वापसी की। टीम का विश्व कप में यही डीएनए रहा कि खेल के अंतिम पलों में वापसी करना।
राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे, राउंड ऑफ 16 में मिस्र, क्वार्टरफाइनल में स्विट्जरलैंड और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ। टीम ने ऐसे समय में वापसी की, जब उन्हें मैच में पीछे समझा जा रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के बाद अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम के अजेय रहने का कारण बताया है।
लियोनेल स्कालोनी ने बताया अजेय रहने का कारण
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के बाद कोच स्कालोनी ने कहा, "मुझे लगता है कि वे इंडियंस हैं लेकिन शब्द के अच्छे अर्थ में।" यहां पर इंडियंस का मतलब भारतीय नहीं है बल्कि 'इंडियोस' एक स्पैनिश शब्द है, जिसका मतलब इंडियंस या अमेरिका के मूल निवासी होता है।
उन्होंने आगे कहा, "मुझे पता है कि वो कैसे हैं, वे बहुत गुस्से वाले हैं लेकिन अच्छे मतलब में। वे ऐसे माहौल में पले-बढ़े हैं, जहां उन्हें किसी भी चीज से डर नहीं लगता है। वे हर जगह सबसे अच्छे थे। उन्होंने छोटी उम्र से ही मुकाबला किया और हर कोई उनसे बहुत उम्मीदें रखता है। जिम्मेदारी उनके ऊपर बोझ नहीं डालती है।"
खबरें और भी
अर्जेंटीना ने अंतिम पलों में की वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने खेल के अंतिम पलों में वापसी की। ऐसे समय में जब लग रहा था कि मेसी टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगाी। दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। इसके बाद खेल के 55वें मिनट में इंग्लैंड ने गोल दागा और 1-0 से बढ़त बना ली।
इसके बाद लियोनेल मेसी के असिस्ट के दम पर पहले एन्जो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में गोल किया और स्कोर को बराबर किया। 92वें मिनट में फिर मेसी के पास की वजह से लुटारो मार्टिनेज ने गोल किया और अर्जेंटीना को 2-1 से बढ़त दिला दी। फुलटाइम तक अर्जेंटीना ने बढ़त बनाए रखी और फाइनल में एंट्री की।