Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंग्लैंड के खिलाफ नीली 'अवे जर्सी' पहनकर क्यों उतरी अर्जेंटीना की टीम? जानिए इसके पीछे छिपा इतिहास

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 10:48 AM (IST)

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्‍लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में एंट्री ली। ...और पढ़ें

    नीले रंग की 'अवे जर्सी' में उतरी टीम।

    नीले रंग की 'अवे जर्सी' में उतरी टीम।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अटलांटा स्टेडियम में बुधवार देर रात खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्‍लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में एंट्री ली। निर्णायक मुकाबले में लियोनल मेसी की कप्‍तानी वाली अर्जेंटीना का सामना स्‍पेन से होगा। यह मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।

    इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अर्जेंटीना टीम कुछ बदली हुई नजर आई। अर्जेंटीना ने गहरे नीले रंग की 'अवे जर्सी' पहली हुई थी। इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि अर्जेंटीना ने ऐसा क्‍यों किया? तो आपको बता दें कि इसके पीछे इतिहास छिपा हुआ है।

     

     

    अर्जेंटीना के गर्व को दर्शाता

    यह जर्सी सिर्फ एक अल्‍टरनेट किट नहीं है। यह सजावटी कला की एक ऐतिहासिक शैली को सम्मान देती है और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उसकी फुटबॉल पहचान के साथ जोड़ती है। इसका डिजाइन खेल के सबसे बड़े मंचों में से एक पर परंपरा का जश्न मनाने में अर्जेंटीना के गर्व को दर्शाता है।

    खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा

    अर्जेंटीना टीम मैनेजमेंट ने मैच से पहले फीफा से रिक्‍वेस्‍ट की थी कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्‍हें अपनी नेवी ब्लू अल्टरनेट किट पहनने की अनुमति दी जाए। 1986 विश्‍व कप के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टक्‍कर हुई थी। उस मैच में डिएगो माराडोना ने 'हैंड ऑफ गॉड' और 'गोल ऑफ द सेंचुरी' किया था।

    खबरें और भी

    अर्जेंटीना ने मुकाबले पर 2-1 से कब्‍जा जमाया था। इस मैच में अर्जेंटीना टीम ने अपनी नेवी ब्लू अवे किट पहनी थी। ऐसे में 40 साल बाद अर्जेंटीना ने उसी कलर की जर्सी पहनी। मैनेजेंट का मानना था कि उस ऐतिहासिक जीत की याद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी। साथ ही इंग्लैंड पर मनोवैज्ञानिक दबाव भी रहेगा।

     

     

    यह भी पढ़ें- ARG vs ENG: हार से बौखलाए जूड बेलिंगहम ने मैदान पर खोया आपा, अर्जेंटीना के खिलाड़ी वैलेन्टिन बारको को जड़ा थप्पड़

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: इतिहास रचने की दहलीज पर लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगा ब्लॉकबस्टर फाइनल