विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरत में टेक्सटाइल गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दिए धुएं के गुबार; आग बुझाने में जुटी दमकल की टीमें

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:18 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2026 03:34 PM (IST)

गुजरात के सूरत स्थित खरवासा इलाके में शनिवार को एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई।

HighLights

  1. सूरत के खरवासा इलाके में कपड़ा गोदाम में लगी आग।

  2. आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल बना।

  3. दमकल की कई गाड़ियां राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

डिजिटल डेस्क, सूरत। गुजरात के खरवासा इलाके में शनिवार को एक कपड़ा गोदाम में आग लग गई। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को दी गई।

सूचना के तुरंत बाद ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर राहत-बचाव में जुट गई हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत बचाव का काम तेजी से चल रहा है।

Surat Fire

कपड़ा गोदाम में लगी आग देखते ही देखते भयावह हो गई। आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता है। धुएं का गुबार इतना ज्यादा है कि इलाके में हल्का अंधेरा छा गया है।

हादसे के वक्त गोदाम में कितने मजदूर थे इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं गोदाम में आग से लाखों का नुकसान होने की संभावना है। नुकसान की वास्तविक जानकारी की पुष्टि नहीं हो पा रही है।  

लीमैक कंपनी में आग से एक व्यक्ति की मौत

आग के बुझने के बाद ही अंदर के हालात का पता चल पाएगा। वहीं, एक दूसरी घटना में, सात नवंबर को फायर विभाग के अधिकारियों को बावला-अहमदाबाद रोड पर स्थित लीमैक कंपनी के प्लांट में भीषण आग लगने से सूचना मिली थी। यहां हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार, आग कथित तौर पर प्लांट की तीसरी मंजिल से शुरू हुई, जहां चॉकलेट बनाने का काम होता था।

तीन घंटे की मेहनत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना मिलने पर, आग बुझाने के लिए साणंद, बावला और अहमदाबाद से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थी। दमकलकर्मियों ने लगभग तीन घंटे तक लगातार पानी की बौछारें करके आग पर काबू पाया। फायर विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई थी।"

बता दें कि गुजरात के सूरत में कई प्रवासी मजूदर रोजी रोटी के लिए जाते हैं। यहां की दुकानों से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों में रोजगार की तलाश में बिहार-यूपी से लोग आते हैं। 

(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ) 

कर्नाटक: हरंगी बैकवाटर्स में नाव पलटने से गुजरात के दंपती की डूबकर मौत, दोनों बच्चों को किया गया रेस्क्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।