Ambala City Vidhan Sabha Sabha Chunav Result 2024: असीम गोयल लगा पाएंगे हैट्रिक या निर्मल सिंह बिगाड़ेंगे 'खेल'? जानें क्या है समीकरण
हरियाणा विधानसभा के चुनाव (Haryana Assembly Election Results) हो चुके हैं। चुनावों के बाद अब परिणामों की बारी है। अंबाला सिटी विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। सत्ताधारी पार्ट भाजपा ने यहां से परिवहन राज्यमंत्री को एक बार फिर मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने चौधरी निर्मल सिंह आप ने केतन शर्मा पर दांव लगाया है।
डिजिटल डेस्क, अंबाला। हरियाणा विधानसभा चुनाव ( Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024) के लिए सभी 90 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के रण में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 8 अक्टूबर को होगा। अंबाला सिटी पर बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा ने यहां से मंत्री असीम गोयल, कांग्रेस ने चौधरी निर्मल सिंह और आम आदमी पार्टी ने केतन शर्मा को मैदान में उतारा है।
2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे
साल 2019 के विधानसभा चुनाव में अंबाला सिटी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के असीम गोयल ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 2019 के विधानसभा चुनाव में 64, 799 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल सिंह रहे थे जिन्हें 55,944 वोट मिले थे। कांग्रेस के प्रत्याशी जसबीर मल्हौर 20,091 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। साल 2014 के चुनाव में भी बीजेपी के असीम गोयल ने यहां से बाजी मारी थी।