फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र में अब ब्लड टेस्ट की सुविधा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
फरीदाबाद के जिला स्वास्थ्य विभाग ने मेवला महाराजपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड टेस्ट लैब स्थापित की है। इंडियन ऑयल के 4.24 करोड़ रुपये के बजट से य ...और पढ़ें

फरीदाबाद के जिला स्वास्थ्य विभाग ने मेवला महाराजपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड टेस्ट लैब स्थापित की है। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, ताकि लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर सेवाएं मिल सकें। इलाज या टेस्ट के लिए मरीजों को जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल तक न जाना पड़े।
इसी कड़ी में मेवला महाराजपुर शहरी स्वास्थ्य केद्र में ब्लड टेस्ट के लिए लैब स्थापित की गई है। लैब में हेमाटोलाजी एनालाइजर की व्यवस्था की गई है यहां हर तरह के ब्लड टेस्ट हो सकेंगे। इंडियन आयल(आरएंडडी सेंटर)की ओर से पहले ही 4.24 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। इस बजट से लैब स्थापित करने के साथ ही आने वाले दिनों में केंद्र में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा भी मिलेगी।
केंद्र की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन विभिन्न बीमारियों के लगभग 400 मरीज आ रहे हैं। यहां हर महीने लगभग 40 डिलीवरी होती है। सुविधाओं की कमी के चलते कई मरीजों को टेस्ट कराने को निजी संस्थानों में जाना पड़ता है। जब केंद्र में सुविधाएं बढ़ेंगी तो मरीजों को राहत मिलेगी।
सुविधाएं बढ़ने से मेवला महाराजपुर के साथ ही सेक्टर-45, 46 व सूरजकुंड क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। इतना ही नहीं, पल्ला, सेहतपुर, तिलपत, इस्माइलपुर, बसंतपुर के साथ लगती दर्जनों कालोनियों में कहीं भी सरकारी संस्थान में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा नहीं है।
ऐसे में इन सुविधाओं के लिए लोगों को निजी संस्थानों की ओर जाना पड़ता है। मेवला महाराजपुर शहरी स्वास्थ्य केद्र में जब लैब के साथ ही अन्य सुविधाएं मिलने लगेंगी तो अन्य कई क्षेत्रों के लोग यहां आकर सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
हमारे यहां बड़ी संख्या में गंभीर अवस्था में गर्भवती आती हैं। किसी भी गर्भवती को कहीं और टेस्ट के लिए न जाना पड़े। इसके लिए सुविधाएं बढ़ा रहे हैं। केंद्र में ब्लड टेस्ट, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से अन्य मरीजों को भी राहत मिलेगी।
-डॉ. मीनाक्षी तंवर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (इंचार्ज), मेवला महाराजपुर शहरी स्वास्थ्य केद्र।
यह भी पढ़ें: ईस्ट-टू-वेस्ट कनेक्टिविटी को मिली गति, फरीदाबाद में 8 किमी एलिवेटेड कारिडोर और 9 किमी नई सड़क का काम तेज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।