ईस्ट-टू-वेस्ट कनेक्टिविटी को मिली गति, फरीदाबाद में 8 किमी एलिवेटेड कारिडोर और 9 किमी नई सड़क का काम तेज
फरीदाबाद में ईस्ट टू वेस्ट कनेक्टिविटी परियोजना को गति देने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) के सीईओ पीसी मीणा और उपायुक्त आयुष सिन्हा ने ...और पढ़ें
-1776379162125_m.webp)
ईस्ट टू वेस्ट कनेक्टिविटी परियोजना को अमलीजामा पहनाने को गति मिलती नजर आ रही है। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ईस्ट टू वेस्ट कनेक्टिविटी परियोजना को अमलीजामा पहनाने को गति मिलती नजर आ रही है। इसके लिए जमीनी हकीकत को देखने को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पीसी मीणा और उपायुक्त आयुष सिन्हा ने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।
परियोजन को लेकर हर माह सीएम नायब सैनी को रिपोर्ट भेजी जानी है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को पूरी गंभीरता से लेने का निर्देश दिया था।
निरीक्षण के दौरान एफएमडीए सीइओ पीसी मीणा ने कहा कि करीब आठ किलोमीटर लंबे बड़खल से सैनिक कालोनी तक प्रस्तावित एलिवेटेड कारिडोर बनने से लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच आवागमन में लगने वाला समय भी कम होगा।
इस के साथ-साथ ही नौ किलोमीटर लंबे सैनिक कालोनी से बीपीटीपी होते हुए बाटा रोड तक कनेक्टिविटी करने को लेकर भी काम किया जा रहा है। यह मार्ग न केवल रिहायशी क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ेगा। इसके साथ ही औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा।
तय समय सीमा में ही पूरे करने होंगे प्रोजेक्ट
एफएमडीए के सीइओ के अनुसार एजेंसियों को तय समय सीमा में ही अपने सारे प्रोजेक्ट पूरे करने होंगे। इसके लिए किसी भी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी। क्योंकि बड़े प्रोजेक्ट की निगरानी सीधा सीएम आफिस से की जा रही है। निरीक्षण के दौरान एचएसवीपी एसई संदीप दहिया, चीफ इंजीनियर प्रवीण चौधरी, कार्यकारी अभियंता विनय ढुल मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।