गुरुग्राम ठगी मामला: ध्रुव दत्त शर्मा के गोवा कनेक्शन का खुलासा, फार्म हाउस से अहम दस्तावेज जब्त
गुरुग्राम में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में 32 एवेन्यू के निदेशक ध्रुव दत्त शर्मा की गिरफ्तारी के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने जांच गोवा तक बढ़ा दी है ...और पढ़ें

32 एवेन्यू के निदेशक ध्रुव दत्त शर्मा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार 32 एवेन्यू के निदेशक ध्रुव दत्त शर्मा से पूछताछ के बाद आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच का दायरा गोवा तक बढ़ा दिया है। आरोपित की निशानदेही पर ईओडब्ल्यू की टीम ने गोवा स्थित उसके फार्म हाउस पर कार्रवाई कर अहम कागजात जब्त किए हैं। गोवा में आरोपित के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन से संबंधित ब्यौरा भी मिला है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित ने योजनाबद्ध तरीके से एक ही प्रॉपर्टी को 100 से अधिक लोगों को बेचा। चार साल के भीतर इस तरीके से करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि ठगी की रकम को वैध दिखाने के लिए आरोपित ने गोवा एयरपोर्ट के आसपास सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी गई। इस निवेश के पीछे उद्देश्य न केवल पैसे को ठिकाने लगाना था, बल्कि भविष्य में बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट खड़े करने की तैयारी भी थी।
पुलिस ने आरोपित को कोर्ट से छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा-दो के प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार के अनुसार, जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और ठगी से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।