विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक जा टकराई ट्रक से, दो नाबालिग समेत तीन दोस्तों की मौत

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:50 PM (IST)

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। इस भीषण ...और पढ़ें

पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

HighLights

  1. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला टोल के पास भीषण टक्कर।

  2. तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, तीन दोस्तों की मौत।

  3. मृतकों में दो नाबालिग शामिल, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सेक्टर-37 स्थित अंजना काॅलोनी निवासी 14 वर्षीय मोहम्मद अरमान, 14 वर्षीय प्रिंस कुमार और 19 वर्षीय नवनीत कुमार के रूप में हुई है। तीनों आपस दोस्त थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि बाइक चला रहे नवनीत के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। हादसे के समय किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। तीनों रविवार रात खेड़कीदौला गए थे।

सोमवार सुबह सभी बाइक से घर लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास यू टर्न ले रहे एक ट्रक से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में अरमान को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद अन्य दोनों ने भी दम तोड़ दिया। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के फार्म हाउस में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच