गुरुग्राम में नौ मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना, बारिश के आसार नहीं; डॉक्टर ने दी सलाह
गुरुग्राम में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29. ...और पढ़ें
-1772629759283_m.webp)
गुरुग्राम में 9 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार नौ मार्च तक आसमान साफ रहने की संभावना है और फिलहाल वर्षा के कोई आसार नहीं हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
दिनभर आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास हुआ, लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी बढ़ने लगी। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी महसूस हुई, हालांकि बीच-बीच में चलने वाली हल्की हवा से कुछ राहत जरूर मिली। शाम के समय मौसम सुहाना रहा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। साफ मौसम के चलते प्रदूषण स्तर में भी आंशिक सुधार देखा गया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को हल्के गर्म कपड़े साथ रखने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।