मानेसर नगर निगम में लगेंगी 5000 नई स्ट्रीट लाइटें, जगमग होगा पूरा इलाका
मानेसर नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही 5000 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे अंधेरे वाले इलाकों में रोशनी होगी। इस परियोजना पर लगभग 7.5 करोड़ रुपये खर्च ...और पढ़ें

मानेसर नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही 5000 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र जल्द ही जगमग नजर आएगा। नगर निगम द्वारा इसके लिए पांच हजार स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। लाइटें लगाने के लिए पहले ही वित्त एवं संविदा समिति की मंजूरी मिल चुकी है।
नगर निगम द्वारा जगहों को भी चिह्नित किया जा चुका है। नगर निगम क्षेत्र में ऐसी कई जगह हैं जहां अभी तक लाइटें नहीं लग पाई हैं। इससे यहां अंधेरा छाया रहता है। इसके कारण राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
इसको देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की हैं। नगर निगम की इलेक्ट्रिकल शाखा द्वारा यह कार्य कराया जाएगा। नगर निगम की दोनों डिवीजन में इन लाइटों को लगाया जाएगा। इन लाइटों को जलाने के लिए सेंट्रल प्वाइंट्स बनाने की योजना भी है।
अंधेरा होते ही लाइटों को अपने आप एक साथ जलाया जाएगा। अभी नगर निगम के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां लाइटें नहीं लग पाई हैं। इससे इस क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता है। खराब हो चुकी लाइटों को बदलकर नई लाइटें लगाई जाने से अंधेरा दूर हो सकेगा।
करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये होंगे खर्च
नगर निगम द्वारा क्षेत्र में 5 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों को बिजली के सहारे जलाया जाएगा। इस पर करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी को कार्य सौंप दिया जाएगा। 27 अप्रैल को इस टेंडर को खोला जाएगा। नगर निगम के एक्सईएन वासु बग्गन का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: बंधवाड़ी लैंडफिल में 28 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग, कई जगहों से अभी भी धुआं निकल रहा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।