Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में शिक्षक के घर लाखों की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने मां-बेटे को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 01:36 AM (IST)

    गुरुग्राम के पालम विहार में एक शिक्षक के घर में नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोल दिया। 6/7 फरवरी की रात तीन बदमाशों ने शिक्षक नीतीश ग्रोवर और उनकी बुजुर्ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गुरुग्राम में बदमाशों ने हथियार के बल पर लाखों की लूट।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र के नकाबपोश लुटेरों ने शिक्षक के घर में घुसकर हथियार के बल पर लूटपाट की। तीन बदमाशों ने शिक्षक और उनकी बुजुर्ग मां को बंधक बनाया और नकदी व जेवरात लूट लिए, लेकिन दहशत के कारण परिवार ने अगले दिन जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    सेक्टर-23 निवासी पीड़ित शिक्षक नीतीश ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6/7 फरवरी की रात तीन नकाबपोश बदमाश खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए। बदमाशों के हाथों में डंडे और सरिया थे, जिनसे जान की धमकी देकर मां-बेटे को बंधक बना लिया गया। इस दौरान पहली मंजिल पर सो रही पत्नी और बेटे को भी किसी तरह की आहट नहीं लगी। बदमाश अलमारी व अन्य स्थानों की तलाशी लेकर करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

    घटना के बाद पूरा परिवार भयभीत रहा, जिससे तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। अगले दिन को पीड़ित ने पालम विहार थाना पुलिस को अवगत कराया। एसीपी उद्योग विहार मंजीत के अनुसार, फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान और उनके भागने के रास्तों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में बनेगी बुर्ज खलीफा से भी ऊंची इमारत, विकसित होगी गिफ्ट सिटी; गोल्ड सुख बाजार में बिकेगा सिर्फ सोना