देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 7 शहर, रेड जोन में पूरा राज्य; पटाखों और पराली से बिगड़ी आबोहवा
हरियाणा में ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है, जिससे कई शहरों का AQI रेड जोन में ...और पढ़ें

हरियाणा की बिगड़ी आबोहवा (जागरण फोटो)
HighLights
हरियाणा के 7 शहर देश के शीर्ष 10 प्रदूषित क्षेत्रों में
अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या 40% तक बढ़ी
पराली जलाने पर किसानों पर FIR और रेड एंट्री
जागरण टीम, हिसार। हरियाणा में ठंड की दस्तक के साथ ही फिजा में घुला जहर लोगों की सांसों को लील रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मंगलवार शाम के आंकड़ों में देश के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में हरियाणा के सात बड़े शहर गुरुग्राम, बल्लभगढ़, कैथल, हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र शामिल हैं।
गुरुग्राम का पंचगांव इलाका एक बार फिर से सबसे प्रदूषित शहर बना है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 380 दर्ज हुआ है। पटाखों के साथ खेतों में सुलगती पराली, शांत पड़ी हवाओं व जमे प्रदूषक तत्वों ने प्रदेश को गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है।
सांसद के मरीजों की बढ़ी संख्या
प्रशासन की ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान (ग्रैप) की पाबंदियां जमीनी स्तर पर असर दिखाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हिसार सहित कई नागरिक अस्पतालों की ओपीडी में सांस के मरीजों की संख्या अचानक 40 फीसदी तक बढ़ी है।
हालांकि अब पराली फूंकने के मामलों में प्रशासन ने कठोर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जींद में मंगलवार को पांच किसानों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, एफआइआर के साथ पोर्टल पर ‘रेड एंट्री’ की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
स्टील सिटी हिसार का औसत एक्यूआइ 316 दर्ज किया गया। पूरा जिला रेड जोन में है। टेक्सटाइल हब पानीपत में सोमवार रात एक्यूआइ 470 पहुंच गया था, जो मंगलवार सुबह 165 पर आया। बहादुरगढ़ में सोमवार के 400 एक्यूआइ के मुकाबले मंगलवार को सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से सुधार हुआ और स्तर 299 रहा।
अस्पतालों में आंखों के रोगियों की संख्या में 20 से 30% वृद्धि
फतेहाबाद में मंगलवार सुबह दृश्यता 100 मीटर रह गई और औसत एक्यूआइ 232 रहा। जिला अस्पताल में सामान्य दिनों के 100 मरीजों के मुकाबले नेत्र रोगियों की संख्या 20 फीसदी बढ़कर 120 से ऊपर पहुंच गई।
छाती रोग विशेषज्ञ न होने से सामान्य ओपीडी में मरीजों की संख्या 150 तक पहुंच गई, जिनमें 110 गंभीर मरीजों के छाती के एक्स-रे कराए गए। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कस्वां ने चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दी है।
सिरसा सिविल अस्पताल में छाती रोग की ओपीडी 82 तक पहुंची, जहां नगर परिषद ने एंटी स्मॉग गन से पानी की बौछार करवाई। चरखी दादरी पिछले 10 दिनों में पांच दिन रेड जोन में रहा।
यहां मंगलवार को एक्यूआइ 307 रहा और अस्पतालों की ओपीडी 30 फीसदी तक बढ़ गई। भिवानी में एक्यूआइ 226 रहा और पार्कों में बुजुर्ग नजर नहीं आए। अंबाला में एक्यूआइ 289 रहा, जबकि यमुनानगर में रात के 265 से घटकर दिन में 170 पर आ गया।
पराली जलाने वाले किसानों पर एक्शन
पराली पर सख्ती, कैथल में 18, करनाल में आठ पर एफआइआर व रेड एंट्री कैथल में दीपावली की रात एक साथ 34 लोकेशन मिलीं। अब तक मिली 58 लोकेशनों में से 18 किसानों पर केस दर्ज हुआ है और ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर उनकी रेड एंट्री की गई है।
इससे वे अगले दो साल तक एमएसपी पर फसल नहीं बेच पाएंगे। उन पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जींद में पराली जलाने पर 6 किसानों पर केस दर्ज हुआ और एक्यूआइ बढ़कर 276 हो गया।
करनाल में 8 किसानों पर एफआईआर के साथ रेड एंट्री की गई है, जहां मंगलवार को एक्यूआइ का स्तर 175 रहा। सैटेलाइट को चकमा देने वालों पर ड्रोन से नजर हांसी जिले में पराली प्रोटेक्शन फोर्स के गठन के साथ प्रशासन ने दो हाईटेक ड्रोन तैनात किए हैं।
ये ड्रोन रोज दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक उन चिह्नित हाटस्पाट पर उड़ान भरेंगे, जो सैटेलाइट की निगरानी के समय से बाहर रह जाते हैं। खेत में आग मिलने पर ड्रोन तस्वीरें और साक्ष्य जुटाएगा और उनके आधार पर तत्काल एफआइआर की जाएगी।
पराली पर सख्ती, कैथल में 18, करनाल में आठ पर एफआइआर व रेड एंट्री
कैथल में दीपावली की रात एक साथ 34 लोकेशन मिलीं। अब तक मिली 58 लोकेशनों में से 18 किसानों पर केस दर्ज हुआ है और 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर उनकी रेड एंट्री की गई है। इससे वे अगले दो साल तक एमएसपी पर फसल नहीं बेच पाएंगे।
उन पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जींद में पराली जलाने पर 6 किसानो पर केस दर्ज हुआ और एक्यूआइ बढ़कर 276 हो गया। करनाल में 8 किसानों पर एफआईआर के साथ रेड एंट्री की गई है, जहां मंगलवार को एक्यूआइ का स्तर 175 रहा।
सैटेलाइट को चकमा देने वालों पर ड्रोन से नजर
हांसी जिले में पराली प्रोटेक्शन फोर्स के गठन के साथ प्रशासन ने दो हाईटेक ड्रोन तैनात किए है। ये ड्रोन रोज दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक उन चिह्नित हॉटस्पॉट पर उडान भरेगे, जो सैटेलाइट की निगरानी के समय से बाहर रह जाते हैं। खेत में आग मिलने पर ड्रोन तस्वीरें और साक्ष्य जुटाएगा और उनके आधार पर तत्काल एफआइआर की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।