विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में प्रदूषण पर बड़ी कार्रवाई, AQI बिगाड़ने वाली 7 फैक्ट्रियों पर लटका ताला; क्यों 'जहरीली' हो रही हवा?

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:00 AM (IST)

दीपावली के बाद हिसार में वायु प्रदूषण बढ़ गया है, जिसके कारण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 7 फैक्ट्रियों को बंद ...और पढ़ें

क्यों 'जहरीली' हो रही शहर की हवा? फोटो जागरण

क्यों 'जहरीली' हो रही शहर की हवा? फोटो जागरण

HighLights

  1. दीपावली के बाद हिसार में वायु प्रदूषण में वृद्धि।

  2. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 7 फैक्ट्रियां बंद कीं।

  3. पराली जलाने और मौसम से हवा हुई खराब।

जागरण संवाददाता, हिसार। हर वर्ष दीपावली के बाद वातारण में प्रदूषण और वातावरण के बदलाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसको रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड निरंतर कार्रवाही करता रहता है। इस वर्ष पीसीबी की ओर से वायु प्रदूषण फैलाने वाली लगभग 7 फैक्ट्रियों खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के चलते उन फैक्ट्रियों को बंद कर दिया गया।

हिसार जिले का एक्यूआई केवल शहर का मापा जाता है। जिसके कारण एक्यूआई के आकड़े अधिक दिखाई देती है। लगातार पराली जलने और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण प्रदूषक वातावरण में जमा होते जाते हैं।

क्यों है हिसार की हवा खराब?

प्रदूषण का एक मुख्य कारण यह भी है कि सर्दियों में जमीन के पास ठंडी हवा और ऊपर गर्म हवा की परत बन जाती है, जिससे प्रदूषक ऊपर नहीं उठ पाते और जमीन के पास ही जमा रहते हैं। साथ ही धीमी हवा के कारण प्रदूषकों का फैलाव नहीं हो पाता और वे कई दिनों तक वातावरण में जमा रहते हैं।

पंजाब एवं आसपास के कृषि क्षेत्रों में पराली जलाने से उत्पन्न धुआं हवाओं के माध्यम से हिसार तक पहुंच सकता है। जिसके कारण स्माग जमी रहती है। नमी के कारण वायुमंडल में मौजूद सूक्ष्म कणों का आकार बढ़ सकता है तथा द्वितीयक प्रदूषकों का निर्माण भी बढ़ सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।