Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में रात को अचानक हुई तेज वर्षा, आज 16 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 08:06 AM (IST)

    हरियाणा में मानसून के आगमन के साथ ही हिसार समेत कई जिलों में भारी वर्षा हुई जिससे तापमान में गिरावट आई और जलभराव की समस्या हुई। मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया था और अगले कुछ दिनों तक 16 जिलों में वर्षा की संभावना जताई है। इस साल मानसून पिछले साल की तुलना में बेहतर है और जुलाई में पूरी तरह से छाया हुआ है।

    Hero Image
    हिसार में रात को तेज बारिश हुई। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून के छाने के साथ ही हिसार में मंगलवार रात आठ बजे तेज वर्षा हुई। वहीं, देर रात रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद और झज्जर में भी वर्षा हुई। मौसम में बदलाव के साथ वर्षा से जलभराव हो गया। मौसम विज्ञानियों की तरफ से पहले ही यलो अलर्ट जारी किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को भी 16 जिलों में वर्षा की संभावना है। लगातार वर्षा से तापमान में भी कमी आई है। सिरसा में बेशक 39 डिग्री अधिकतम तापमान चल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक प्रदेश में वर्षा की संभावना है। इसको लेकर लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है।

    मंगलवार को भी सुबह प्रदेश के अनेक जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया गया लेकिन शाम तक धूप खिलने से तापमान तेजी से बढ़ गया। आने वाले दिनों में भी वर्षा का अलर्ट जारी होने के साथ ही मानसून इस बार जुलाई में पूरा छाया हुआ है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल बेहतर वर्षा है। वहीं, हवा में नमी से तेज वर्षा हो रही है।

    इन जिलों में आज वर्षा का अलर्ट

    पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।