विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में दमघोंटू हुई हवा, बल्लभगढ़ का AQI पहुंचा 400; पानीपत समेत 12 शहरों में प्रदूषण से बिगड़े हालात

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:05 AM (IST)

हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। बल्लभगढ़ का एक्यूआइ 400 दर्ज किया गया।

हरियाणा में दमघोंटू हुई हवा। फोटो जागरण

हरियाणा में दमघोंटू हुई हवा। फोटो जागरण

HighLights

  1. बल्लभगढ़ का एक्यूआइ 400, गंभीर श्रेणी में पहुंचा।

  2. हरियाणा के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब।

  3. बढ़ते प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में परेशानी।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को जारी वायु गुणवत्ता के आंकड़ों में बल्लभगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 400 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं बहादुरगढ़, गुरुग्राम, पंचगांव और मानेसर समेत कई शहरों में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा।

प्रदेश के 12 शहरों के एक्यूआइ आंकड़े बताते हैं कि प्रदूषण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। बल्लभगढ़ के बाद बहादुरगढ़ में 308, गुरुग्राम में 324, मानेसर में 316 और पंचगांव में 318 एक्यूआइ दर्ज किया गया। इन शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

शहर एक्यूआई

  • बल्लभगढ़ 400
  • बहादुरगढ़ 308
  • गुरुग्राम 324
  • मानेसर 316
  • पंचगांव 318
  • फरीदाबाद 298
  • जींद 261
  • भिवानी 245
  • फतेहाबाद 237
  • धारूहेड़ा 229
  • यमुनानगर 219
  • पलवल 210

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।