जींद में पति की मौत के बाद घर आता था रिश्तेदार, नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म; बताने पर जान से मारने की दी धमकी
महिला ने सदर थाना नरवाना पुलिस को शिकायत दी कि लगभग छह महीने पहले उसके पति की मौत हो गई ...और पढ़ें
-1789410172670_m.webp)
रिश्तेदार ने नाबालिग बेटे से किया दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, जींद। नरवाना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक रिश्तेदार ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर दिया। सदर थाना पुलिस ने हांसी जिले के गांव बुडाना निवासी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला ने सदर थाना नरवाना पुलिस को शिकायत दी कि लगभग छह महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव बुडाना निवासी रिश्तेदार अनिल उनके घर आने-जाने लगा। उन्हें लगा कि अनिल उनके सुख-दुख में शामिल होने आता है।
महिला ने कहा कि एक जून को अनिल घर आया। उस समय उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। आरोपित ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने किसी को बताने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
नाबालिग से कई बार किया दुष्कर्म
इसी डर से उसने कुछ नहीं बताया। वह बीच-बीच में इसी प्रकार उनके घर आता और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता। 12 सितंबर को भी आरोपित ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपित की हरकतों से परेशान होकर उसकी बेटी ने पूरा घटनाक्रम बताया। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सुनीता देवी ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपित को काबू कर लिया जाएगा।
