ओमप्रकाश चौटाला को लेकर दिए बयान से पलटे रामकुमार गौतम, बोले- नहीं की कोई टिप्पणी; दुष्यंत की वजह से बने विधायक
सफीदों विधायक रामकुमार गौतम ने ओमप्रकाश चौटाला पर दिए अपने बयान से यू-टर्न लिया, कहा उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की थी। ...और पढ़ें

अपने बयान से पलटे रामकुमार गौतम। फोटो जागरण
HighLights
रामकुमार गौतम ने चौटाला बयान से यू-टर्न लिया।
दुष्यंत चौटाला से कोई गिला-शिकवा नहीं बताया।
दुष्यंत के कारण ही जजपा विधायक बने थे।
जागरण संवाददाता, जींद। सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम ने ओमप्रकाश चौटाला को लेकर दिए अपने बयान पर यू टर्न लेते हुए कहा, उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। दुष्यंत चौटाला से उनका कोई गिला शिकवा नहीं है और न ही अभय चौटाला से। अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला ने उनका कोई बुरा नहीं कर रखा है।
हम देहाती लोग हैं, कहना कुछ चाहते हैं, निकल कुछ और जाता है। लेकिन वे हर बात सौ प्रतिशत सही कहते हैं। एक भी शब्द गलत नहीं कहते। जो उन्होंने जिस समय कहा, सौ प्रतिशत सही कहा था। वे हमेशा सच बोलते हैं, झूठ से नफरत है। रामकुमार गौतम शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में पहुंचे थे।
जहां पत्रकारों ने पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को लेकर दिए विवादित बयान पर दुष्यंत चौटाला कानूनी नोटिस भेजने को लेकर रामकुमार गौतम से सवाल पूछा था। जिसके जवाब में रामकुमार गौतम ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की। इस दौरान उन्होंने कहा, दुष्यंत चौटाला की वजह से ही वे जजपा से विधायक बने थे। दुष्यंत चौटाला के उप मुख्यमंत्री बनने और जजपा के अन्य विधायकों के बनने में उनका भी अहम रोल था।
दुष्यंत चौटाला पर नरम पड़े तेवर
भाजपा- जजपा गठबंधन सरकार में विधायक रामकुमार गौतम खुलकर दुष्यंत चौटाला के खिलाफ बोलते थे। डिप्टी सीएम रहते खुद के पास कई महत्वपूर्ण मंत्रालय रखने व जजपा के अन्य विधायकों की अनदेखी के आरोप लगाते रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।