कैथल में घर बनाने के लोन के नाम पर 7800 रुपये की साइबर ठगी, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
कैथल के गांव भाणा निवासी जयभगवान को घर बनाने के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर 7800 रुपये की साइबर ठगी की गई है। ठग ने सब्सिडी पर लोन का लालच दिया और फी ...और पढ़ें

कैप्शन: कैथल में घर बनाने के लोन के नाम पर 7800 रुपये की साइबर ठगी (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, कैथल। घर बनाने के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 7800 रुपये की साइबर ठगी की गई है। ठग ने फीस लेने के नाम पर स्कैनर भेज दिया और पैसे जमा करवा लिए थे। पैसे लेने के बाद फोन उठाना बंद कर दिया था। गांव भाणा निवासी जयभगवान की शिकायत पर पूंडरी थाना में केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। करीब दो महीने पहले उसका मकान गिर गया था। वह अपना नया मकान बनाना चाहता था। उसके पास 15 दिसंबर 2026 को एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि अगर उसे किसी प्रकार का लोन चाहिए है तो वह ज्यादा सब्सिडी पर लोन दिलवा देगा। उसने अपना मकान बनाने के लिए लोन लेने को लेकर हां कह दी थी।
ठग ने उसके पास एक स्कैनर भेजा और कहा कि लोन की फीस के तौर पर 7800 रुपये जमा करवा दो। उसकी बातों में आकर पैसे जमा करवा दिए थे। इसके बाद ठग ने उसके फोन उठाना ही बंद कर दिया था। ऐसा करके ठग ने उसके साथ ठगी की है। पूंडरी थाना से जांच अधिकारी पीएसआइ विक्रम ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।