विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन, दो साल पहले खराब स्वास्थ्य के कारण दिया था इस्तीफा

Published: Sat, 10 Oct 2026 12:15 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 12:24 PM (IST)

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 2024 में खराब स्वास्थ्य और नैतिक जिम्मेदारी के कारण पद से इस्तीफा दिया था।

दीपक बाबरिया फाइल फोटो

दीपक बाबरिया फाइल फोटो

HighLights

  1. पूर्व हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन

  2. मध्य प्रदेश के भी प्रभारी रह चुके थे बाबरिया

  3. खराब स्वास्थ्य के कारण 2024 में दिया था इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का शनिवार को निधन हो गया। उनके देहांत की खबर से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

दीपक बाबरिया मध्य प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके हैं। दीपक बाबरिया ने अक्टूबर 2024 में हरियाणा के प्रभारी पद से इस्तीफे की पेशकश की थी।

उन्होंने कहा था कि मैंने आलाकमान से कहा कि मेरी जगह किसी और को जिम्मेदारी सौंप दी जाए। मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है और नतीजों के मद्देनजर यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी भी है। बाबरिया ने कहा कि मैंने इसका फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है।

कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख

उनके देहांत पर रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई दिग्गजों ने दुख जाता है। रणदीप सुरजेवाला ने एक्स पर लिखा, श्री दीपक बाबरिया जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि। दुख की इस घड़ी में हम सभी शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।

वहीं, रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लिखा, 'वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी श्री दीपक बाबरिया जी के आकस्मिक निधन की खबर बेहद पीड़ादायक है। बेहद मेहनती और कुशल राजनेता दीपक बाबरिया जी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रहने के दौरान उनके साथ करीब से काम करने का अवसर मिला। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ ने दुख जताते हुए लिखा ''कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी रहे श्री दीपक बावरिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। कांग्रेस पार्टी और समाज के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।''