विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप; तीसरे स्थान पर रहीं लखनऊ की इशा काला, देखें पूरा परिणाम

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:16 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Oct 2026 01:58 AM (GMT+05:30)

हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कुल 675 अंकों में से 394.50 अंक लेकर ...और पढ़ें

हरियाणा सिविल सर्विस के टॉपर अभिषेक सिरोहा। फाइल फोटो

हरियाणा सिविल सर्विस के टॉपर अभिषेक सिरोहा। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने वीरवार को साक्षात्कार का दौर खत्म होते ही हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) और संबद्ध सेवाओं के विस्तृत अंक जारी कर दिए। कुल 675 अंकों में से 394.50 अंक लेकर अभिषेक सरोहा अव्वल रहे। कुलदीप 392.90 के साथ दूसरे और इशा काला 388.60 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।

आयोग की ओर से अब जल्द ही परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। आयोग ने इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ उनके विस्तृत अंक जारी किए हैं। पंचकूला स्थित आयोग के मुख्यालय में तीन से आठ अक्टूबर तक इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट आयोजित किए गए थे।

कुल 102 पदों के लिए चल रही भर्ती के तहत 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम चार मई को जारी किया गया।

93 हजार अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

इसके बाद कैटेगरी वाइज रिजल्ट 20 मई और रिवाइज्ड रिजल्ट एक जून को जारी हुआ। मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून के बीच आयोजित हुई, जिसका परिणाम 17 सितंबर को घोषित किया गया। मेन्स में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया।

भर्ती के लिए करीब 93 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से करीब 52 हजार अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1200 से ज्यादा को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था।

hpsc (4)

अलग-अलग श्रेणी में यह रहे प्रथम

अनारक्षित वर्ग : अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक लेकर वर्ग में टाप किया। उन्हें लिखित परीक्षा में 351.50 और इंटरव्यू में 43 अंक मिले।

पिछड़ा वर्ग बी : राहुल सैनी (रोल नंबर 1221603) ने 383.80 अंक के साथ वर्ग में प्रथम रहे। लिखित में 331 व इंटरव्यू में 52.80 अंक मिले।

पिछड़ा वर्ग बी : जैनव खातून (रोल नंबर 166944) ने 378.30 अंक हासिल किए। लिखित परीक्षा में 330.50 और इंटरव्यू में 47.80 अंक मिले।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : सिमरन (रोल नंबर 168269) ने 374.70 अंक लेकर वर्ग में टाप किया। लिखित में 320.50 व इंटरव्यू में 54.20 अंक मिले। वंचित

अनुसूचित जाति वर्ग : नेहा कमल (रोल नंबर 103918) ने 332.50 अंक हासिल किए। उनके लिखित में 294.50 और इंटरव्यू में 38 अंक रहे।

अन्य अनुसूचित जाति वर्ग : समस्जीत सिंह (रोल नंबर 166993) ने 351.50 अंक के साथ वर्ग में टाप किया। लिखित में 303.50 व इंटरव्यू में 48 अंक मिले।

इंटरव्यू में एकता सबसे आगे

अनारक्षित वर्ग की एकता (रोल नंबर 191069) ने इंटरव्यू में सर्वाधिक 55 अंक हासिल किए। रोहित गुलिया ने 54.40 और पारुल ने 54.20 अंक प्राप्त किए।

20 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका

आयोग ने प्रशासनिक और वैधानिक कारणों से 20 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया है। इनमें रोल नंबर 101971, 110199, 110587 और 120736 समेत अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

सब्जेक्ट वाइज अंक भी जारी

आयोग ने स्कोर कार्ड में अभ्यर्थियों के विषयवार अंक भी सार्वजनिक किए हैं। इसमें हिंदी और अंग्रेजी के 100-100 अंकों के पेपर के साथ सामान्य अध्ययन एक से सामान्य अध्ययन चार तक चारों पेपर के अलग-अलग अंक दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- HPSC Result: जॉब के साथ 5 घंटे की पढ़ाई व दादा का सपना... हरियाणा लोक सेवा में राहुल सैनी को BC-B वर्ग में मिला पहला रैंक

चेक करें लिस्ट

रैंक नाम रोल नंबर कुल अंक शहर
1 अभिषेक सरोहा 182607 394.50 गोहाना, सोनीपत
2 कुलदीप 178570 392.90 हिसार
3 ईशा काला 139060 388.60 लखनऊ
4 क्रीमी 124727 387.40 मानसा, पंजाब
5 छवि 113943 385.80 हिसार
6 रजत फोगाट 149473 384.40 चरखी दादरी
7 राहुल सैनी 121944 383.80 कुरुक्षेत्र
8 मानवी 112689 383.30 हिसार
9 रीनू-डीईएसएम 163417 381.20 भिवानी
10 जैनव खातून 166944 378.30 बल्लभगढ़, फरीदाबाद
11 विनिता 104378 378.00 असंध, करनाल
12 प्रीति कौशिक 119908 377.50 हांसी
13 अतुल कुमार 112795 376.70 भिवानी
14 मुस्कान सोलंकी 128170 376.30 जौनपुर, उत्तर प्रदेश
15 रजत 162560 375.60 जींद
16 मनमोहन सिंह 127646 375.20 चंडीगढ़
17 सिमरन 168269 374.70 अंबाला
18 दीक्षा 132882 374.30 फरीदाबाद
19 अविनाश सिंह पुंजेता 174365 373.10 कुरुक्षेत्र
20 अंजली गुप्ता 141216 371.70 मलोट, पंजाब