Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 18 IAS और तीन HCS अधिकारियों का ट्रांसफर; जींद-चरखी दादरी को मिले नए DC

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:03 PM (IST)

    हरियाणा सरकार ने मंगलवार रात 18 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया। इसमें जींद और चरखी दादरी के उपायुक्त भी शामिल हैं, साथ ही कई अधिकारियों क ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    हरियाणा में 18 IAS और तीन HCS अधिकारियों का ट्रांसफर। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. 18 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों का तबादला।

    2. जींद और चरखी दादरी को नए उपायुक्त मिले।

    3. कई अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंगलवार की रात को जींद व चरखी दादरी के जिला उपायुक्तों सहित 18 आइएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कई आइएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आइएएस पंकज यादव को सहयोग विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का प्रधान सचिव तथा हरियाणा भवन नई दिल्ली में प्रिंसिपल रेजीडेंट कमिश्नर बनाया गया है।

    सैनिक, अर्धसैनिक और कल्याण विभाग के सचिव व महानिदेशक तथा फरीदाबाद के मंडलायुक्त संजय जून को मेवात विकास एजेंसी के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मनदीप कौर चरखी दादरी की नई जिला उपायुक्त होंगी। वैशाली शर्मा को जींद का नया उपायुक्त बनाया गया है। कैथल की उपायुक्त अपराजिता अब मत्स्य विभाग की अतिरिक्त सचिव का काम भी देखेंगी।

    इन अधिकारियों के हुए तबादले

    अधिकारी का नाम - मौजूदा पदभार - नई जिम्मेदारी

    • 1. गीता भारती - मंडलायुक्त हिसार - हिसार महानगर विकास प्राधिकरण की सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार
    • 2. ए मोना श्रीनिवास - हरियाणा भवन नई दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर एवं सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की सीईओ - व्यापार मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार
    • 3. डा. प्रियंका सोनी - निगरानी एवं समन्वय विभाग की विशेष सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक और विशेष सचिव - ग्रीवेंसिज डिपार्टमेंट की विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
    • 4. धर्मेंद्र सिंह - सहयोग विभाग के विशेष सचिव और प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला - हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक
    • 5. मनोज कुमार - वित्त विभाग के विशेष सचिव - हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार
    • 6. अजय कुमार - मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव - सेवा विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार
    • 7. मनदीप कौर - मानव संसाध विभाग की निदेशक व विशेष सचिव - उपायुक्त चरखी दादरी
    • 8. वीरेंद्र कुमार दहिया - पर्यावरण विभाग के निदेशक व विशेष सचिव - परिवह निदेशक हरियाणा
    • 9. मोहम्मद इमरान रजा - उपायुक्त जींद - निदेशक व विशेष सचिव मानव संसाधन विभाग
    • 10. डा. मुनीश नागपाल - उपायुक्त चरखी दादरी - विशेष सचिव स्थापना सचिवालय
    • 11. डा. वैशाली शर्मा - जिला नगर आयुक्त करनाल - उपायुक्त जींद
    • 12. आयुष सिन्हा - उपायुक्त फरीदाबाद - फरीदाबाद शहर यातायात सेवा लिमिटेड के सीईओ तथा स्मार्ट सिटी लिमिटेड फरीदाबाद के अतिरिक्त सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार
    • 13. समवर्तक सिंह खांगवाल - प्रशासक एचएसवीपी फरीदाबाद और निदेशक शहरी संपदा फरीदाबाद - सूचना, तकनीकी, इलेक्ट्रानिक्स और संचार विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा निदेशक
    • 14. नरेंद्र कुमार - अतिरिक्त उपायुक्त रोहतक - रोहतक नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार
    • 15. अंजलि सहोतरिया - अतिरिक्त उपायुक्त फरीदाबाद - एचएसवीपी फरीदाबाद तथा शहरी संपदा फरीदाबाद के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार
    • 16. प्रदीप अहलावत एचसीएस - अतिरिक्त निदेशक प्रशासन नगर एवं आयोजना विभाग - हैफेड के सचिव और विजिलेंस आफिसर का अतिरिक्त कार्यभार
    • 17. शुभम एचसीएस - रोहतक मंडलायुक्त के ओएसडी - सिटी मजिस्ट्रेट रोहतक
    • 18. नीलम मेहरा एचसीएस - निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ की उप सचिव - एचएसवीपी अंबाला में संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार