विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत के गन्नौर में बंदरों का आतंक, लोगों का जीवन बना नर्क, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:25 PM (IST)

गन्नौर में बंदर पकड़ने का अभियान कई महीनों से बंद था, जिससे शहर में बंदरों का उत्पात फिर बढ़ गया ...और पढ़ें

सोनीपत के गन्नौर में बंदरों का आतंक (एआई जेनरेटेड इमेज)

सोनीपत के गन्नौर में बंदरों का आतंक (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. गन्नौर में बंदर पकड़ने का अभियान महीनों से बंद था।

  2. शहर में बंदरों का उत्पात बढ़ने से लोग परेशान हैं।

  3. नगरपालिका ने अभियान को फिर से शुरू करने के निर्देश दिए।

आशीष मुदगिल, गन्नौर। नगर पालिका द्वारा शहर में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए शुरू किया गया अभियान कई महीनों से बंद पड़ा है।

शुरुआत में तेजी से बंदर पकड़े जाने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अभियान बंद होने के बाद अब दोबारा कई कॉलोनियों में बंदरों के झुंड दिखाई देने लगे हैं।

दोबारा अभियान शुरू करने की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पालिका की अधिकृत एजेंसी बंदरों को पकड़कर मेडिकल के बाद कलेसर के जंगलों में छोड़ रही थी।

अब कई दिनों से यह काम बंद है। बंदर घरों की छतों, बालकनियों और बाजारों में उत्पात मचा रहे हैं। इससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं। लोगों ने अभियान दोबारा शुरू करने की मांग की है।

अब फिर शुरू होगा अभियान

नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने कहा कि शहर में बंदर पकड़ने का अभियान दोबारा शुरू करवाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं। पिछली बकाया पेमेंट भी जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दो से तीन दिनों में एजेंसी बंदर पकड़ने का काम दोबारा शुरू कर देगी। इससे लोगों को बंदरों के आतंक से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी की उम्मीद, रैयाम चीनी मिल को संवारने की कवायद तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।