यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! दिल्ली-अंबाला रूट की कई ट्रेनें 6 जून तक रहेंगी रद, देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर तकनीकी सुधारों के कारण 6 जून तक कई ट्रेनें रद या डायवर्ट की गई हैं। ...और पढ़ें

शाहाबाद मारकंडा-मोहरी स्टेशन पर तकनीकी कार्य के लिए रेलवे ने लिया ट्रैफिक ब्लाक
HighLights
दिल्ली-अंबाला रूट पर 6 जून तक ट्रेनें प्रभावित।
तकनीकी सुधारों के कारण कई ट्रेनें रद्द/डायवर्ट।
सोनीपत यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन का सहारा लेना पड़ा।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। यदि आप 6 जून तक रेल से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। उत्तर रेल मंडल द्वारा दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर स्थित शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन पर नए इंटरलॉकिंग पैनल लगाने व अन्य तकनीकी सुधारों के चलते ट्रैफिक ब्लाक लिया गया है।
इस मेगा ब्लाक के कारण सोनीपत के रास्ते दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली कई मुख्य एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
यातायात ब्लाक के पहले ही दिन शुक्रवार को तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें सोनीपत रूट पर नहीं पहुंच सकीं। ट्रेन संख्या 12311 (नेताजी एक्सप्रेस), 11077 (झेलम एक्सप्रेस) और 18101 (मूरी एक्सप्रेस) को दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र के बजाय खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी और सहारनपुर के रास्ते अंबाला भेजा गया।
इस रूट डायवर्जन के कारण सोनीपत और गन्नौर स्टेशनों से यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी और उन्हें रोडवेज बसों व निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
तीन जून तक इन ट्रेनों का बदला रहेगा रूट
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 12311 (नेताजी एक्सप्रेस) और 11077 (झेलम एक्सप्रेस) तीन जून तक इस रूट पर नहीं आएंगी। वहीं, 18101 (मूरी एक्सप्रेस) का परिचालन 31 मई और तीन जून को दिल्ली-अंबाला लाइन पर ठप रहेगा।
शनिवार से 4 जून तक प्रभावित रहने वाली ट्रेनें
30 मई से 4 जून तक ट्रेन संख्या 14053/14054 (हिमाचल एक्सप्रेस), 20434 (जम्मू मेल), और 12312 (नेताजी एक्सप्रेस) का मार्ग बदला गया है। इसके अलावा, 18309 (संभलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस) 30 मई, 01 व 02 जून को और 18102 (मूरी एक्सप्रेस) 30 मई, 01 व 03 जून को बदले हुए रूट से चलेंगी।
खबरें और भी
6 जून को ये ट्रेनें रहेंगी रद
ब्लाक के अंतिम दौर में 05 जून को 12925 (पश्चिम एक्सप्रेस) डायवर्ट रहेगी। वहीं 06 जून को अप-डाउन की 14079/14080 (दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस) और 14507/14508 (बठिंडा एक्सप्रेस) पूरी तरह रद रहेंगी। इसी दिन आम्रपाली, ऊंचाहार और पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस भी मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।