विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में ट्रेनों की लेट-लतीफी से भड़के यात्रियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, पैसेंजर से लेकर शताब्दी एक्सप्रेस थमीं

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:46 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 11:46 AM (IST)

सोनीपत में ट्रेनों की लगातार देरी से नाराज यात्रियों ने होलंबी कलां स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इस ...और पढ़ें

HighLights

  1. यात्रियों ने ट्रेनों की देरी से गुस्सा होकर ट्रैक जाम किया।

  2. होलंबी कलां स्टेशन पर अप-डाउन रेल यातायात बाधित हुआ।

  3. शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुईं।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। ट्रेनों के लगातार लेट होने से गुस्साए यात्रियों का सब्र सोमवार को आखिरकार टूट गया। कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन को होलंबी कलां स्टेशन पर काफी देर तक रोके रखे जाने से नाराज यात्री रेलवे ट्रैक पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया।

कई स्टेशनों में ट्रेनें खड़ी हो गईं

ट्रेनों की लेटलतीफी और कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन को होलंबी कलां रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक रोके रखने से नाराज यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए यात्री रेलवे ट्रैक पर उतर आए और उन्होंने अप व डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात बाधित कर दिया। इससे शताब्दी एक्सप्रेस और गीता जयंती एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों के पहिये थम गए। ट्रैक जाम होने के कारण विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी रहीं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोनों दिशाओं से ट्रेनों का संचालन हुआ ठप्प

कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली 64462 मेमू ट्रेन को होलंबी कलां स्टेशन पर काफी देर तक रोके रखा गया था। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज यात्री रेलवे ट्रैक पर उतर आए और उन्होंने दोनों तरफ की लाइनों पर आवागमन रोक दिया। देखते ही देखते रेल यातायात प्रभावित हो गया और दोनों दिशाओं में जाने वाली ट्रेनों का संचालन रुक गया।

शताब्दी और गीता जयंती एक्सप्रेस भी प्रभावित

रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण शताब्दी एक्सप्रेस और गीता जयंती एक्सप्रेस के साथ पांच पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इससे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निकले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों की आवाजाही बाधित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

आरपीएफ के समझाने पर भी नहीं माने यात्री

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाकर ट्रैक खाली करवाने का प्रयास किया, लेकिन यात्री अपनी नाराजगी जताते रहे। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ ट्रैक जाम सुबह 10:50 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद यात्रियों के ट्रैक से हटने पर रेल यातायात बहाल किया गया और प्रभावित ट्रेनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में तेज रफ्तार ट्रक ने ब्रेजा को पीछे से मारी टक्कर, महिला समेत तीन की मौत

यह भी पढ़ें- सोनीपत के बाबा जिंदा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, समाधि पर गुड़ और झाड़ू चढ़ाकर मांगी मन्नतें