विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के यमुनानगर में छाया सीजन का पहला कोहरा, हिसार की रात सबसे ठंडी; 7.2 डिग्री तक लुढ़का पारा

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:02 AM (IST)

हरियाणा में सर्दी का असर बढ़ने लगा है, यमुनानगर में सीजन का पहला कोहरा छाया और हिसार में रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे सुबह वाहन चालकों को सतर्क रहने को कहा गया है।

हरियाणा में दिखने लगा सर्दी का सितम (जागरण आर्काइव)

हरियाणा में दिखने लगा सर्दी का सितम (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. यमुनानगर में इस सीजन का पहला घना कोहरा छाया

  2. हिसार में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  3. आठ जिलों में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज के बीच वीरवार सुबह यमुनानगर में इस सीजन का पहला कोहरा छाया। सुबह के समय कोहरे की चादर के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई और वाहनों की रफ्तार थम गई।

वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। दूसरी तरफ प्रदेश में हिसार की रात सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 7.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव का असर अब सुबह और रात के समय ज्यादा दिखाई देने लगा है।

आठ जिलों में कोहरे का अलर्ट

हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के आठ जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत शामिल है। सुबह चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। दृश्यता कम होने से हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है।

सिरसा की हवा सबसे ज्यादा

खराब प्रदेश में सर्दी के साथ वायु प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 26 नवंबर शाम चार बजे के आंकड़ों के अनुसार सिरसा का एक्यूआइ 355 दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।

यह बेहद खराब श्रेणी में है। हिसार का एक्यूआइ 232 रहा। इसके अलावा यमुनानगर, गुरुग्राम, कैथल और कुरुक्षेत्र में भी हवा की गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में प्रदूषण को लेकर एक्शन में प्रशासन, अधिकारियों की बैठक, तैयार हुआ पूरा प्लान

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: बादशाहपुर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, पहले दिन 1.51 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी गई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।