Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, जेवरात भी हड़पे

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 03:40 PM (IST)

    यमुनानगर में अक्षित नाम के एक युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसके जेवरात हड़प लिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे मई 2025 में मिलने बुलाया और संबंध बनाए। बाद में, आरोपी ने जेवरात भी बेच दिए और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    Hero Image

    युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, जेवरात हड़पे

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। युवती को शादी का झांसा देकर अक्षित नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे बहला-फुसलाकर उससे जेवरात भी हड़प लिए। इसका पता उस समय लगा जब स्वजन ने जेवरात के बारे में पूछा। आरोपित युवक ने अपनी एक अन्य मित्र के साथ मिलकर यह जेवरात किसी ज्वैलर को बेच दिए थे। आरोपित ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने सोमवार को इस मामले में केस दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दी शिकायत में 18 वर्षीय युवती ने बताया कि वह वर्ष 2023 में राजकीय स्कूल में मैट्रिक की छात्रा थी। उस समय आरोपित अक्षित भी उसी स्कूल में पढ़ता था। आरोपित से जान-पहचान हो गई। मई 2025 में आरोपित ने मिलने के लिए बुलाया। वह कार में अपने साथ गांव में लेकर गया। उस समय आरोपित के घर पर कोई नहीं था।

    आरोपित ने संबंध बनाए। जब उसका विरोध किया तो उसने शादी का वादा किया। इसके बाद आरोपित अक्सर मिलने के लिए बुलाता और संबंध बनाता। जुलाई में आरोपित पांवटा साहिब लेकर गया। उस समय भी आरोपित पर शादी का दबाव बनाया तो उसने नाबालिग होने की बात कहकर टाल दिया।

    आरोपित कभी होटल तो कभी किसी अन्य जगह पर बुलाता और संबंध बनाता। आरोपित ने झांसे में लेकर जेवरात भी हड़प लिए। बाद में जब उस पर दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया। उससे जेवरात वापस मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा। बाद में पता लगा कि आरोपित ने अपनी एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर यह जेवरात बेच दिए हैं।