Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर: छात्राओं से मोबाइल चोरी करते युवक की धुनाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 01:54 PM (IST)

    यमुनानगर में कोचिंग सेंटर से लौट रही दो बहनों के बैग से दो युवकों ने मोबाइल चोरी कर लिया। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी जमकर धुनाई की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता. यमुनानगर। कोचिंग सेंटर से लौट रही दो बहनों के बैग से दो युवकों ने मोबाइल चोरी कर लिया। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपित को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की गई। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसका साथी भाग निकला। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव रपौली निवासी कोमल ने बताया कि वह और उसकी बहन आंचल जगाधरी स्थित आइसीएस कोचिंग सेंटर से कोचिंग ले रही है। मंगलवार की दोपहर को वह कोचिंग लेकर घर जाने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पर पहुंची। यहां बस का इंतजार कर रही थी। तभी दो युवक उनके पास आकर खड़े हो गए। एक ने आंचल के बैग से मोबाइल निकाल लिया और भागने लगे।

    मोबाइल निकालकर जब वह भागने लगे तो शोर मचा दिया। तभी लोगों ने एक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी और पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपित की पहचान खड्डा कालोनी पुराना हमीदा निवासी सुल्तान के रूप में हुई। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।