हिमाचल में लाहौल स्पीति के मयाड़ घाटी में बादल फटने से भयंकर बाढ़, कई लोग फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
हिमाचल के लाहौल और स्पीति जिले की मयाड़ घाटी में बादल फटने से करपट गांव में भयंकर बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें, पुल और खेत क्षतिग्रस्त हो गए।
HighLights
मयाड़ घाटी में बादल फटने से नाले में आई भयंकर बाढ़
सड़कें, पुल और खेत हुए क्षतिग्रस्त, कुछ ग्रामीण व भेड़ पालक फंसे
विधायक अनुराधा राणा ने प्रशासन को राहत कार्य के निर्देश दिए
जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल के लाहौल और स्पीति जिले के मयाड़ घाटी में बादल फटने से करपट के ग्रामीण खतरे में पड़ गए है। शाम छह बजे अचानक बादल फटने से नाले में भयंकर बाढ़ आ गई।
कुछ ग्रामीण खेतों के काम के चलते गांव से बाहर थे वो सुरक्षित टेंटों में बैठ गए लेकिन जो घरों में है उनकी नीद उड़ गई है। पानी लगातार बढ़ रहा है। सड़क व पुल का नामोनिशान नहीं है। हालांकि, जानी नुकसान नहीं, लेकिन खेतों सहित सड़कों व पुल को भारी नुकसान हुआ है।
मयाड़ी घाटी में भारी नुकसान का अनुमान
कुछ ग्रामीण हालात खराब होता देख झूले की मदद से सुरक्षित स्थानों में चले गए लेकिन कुछ एक ग्रामीण व भेड़ पालक गांव में फंसे हुए है। गत दिनों विधायक अनुराधा राणा ने ग्रामीणों की दिक्कत को देखते हुए जंगल में टेंट लगाए है।
आज अधिकतर लोगों ने इन टेंटों में शरण ली। दूसरी ओर सुबह के समय नेनगाहर में बादल फटा। बादल फटने से चौखंग नेनगाहर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि बादल फटने से मयाड़ घाटी में भारी नुकसान हुआ है।
राहत कार्य में जुटा प्रशासन
उन्होंने बताया कि प्रशासन को यथासंभव मदद करने के आदेश दे दिए है। रात होने के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है। उन्होंने बताया कि हालांकि, सभी ग्रामीण जंगल में लगाए हुए टेंटों में पहुंच गए हैं, लेकिन तीन लोग गांव के बीच में फंसे है।
विधायक ने बताया कि बीडीसी सदस्य अंजलि कटोच मौके पर है और हालात पर नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को इन लोगों को भी सरक्षित स्थान में पहुंचाने के निर्देश दे दिये है। ग्रामीणों की यथासम्भव की जाएगी।
