मंडी के वेदांता अस्पताल में महिलाओं के लिए विशेष ओपीडी, 6 और 20 सितंबर को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
वेदांता मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, पद्धर, मंडी में 6 और 20 सितंबर को महिलाओं के लिए विशेष स्त्री रोग परामर्श सेवा आयोजित की जा रही है।
-1788583296193_m.webp)
पद्धर में महिलाओं के लिए विशेष ओपीडी।
HighLights
वेदांता अस्पताल पद्धर में 6 और 20 सितंबर को शिविर
डॉ. तनु वर्मा कपूर देंगी स्त्री रोग संबंधी विशेष परामर्श
गर्भावस्था, बांझपन, मासिक धर्म समस्याओं का होगा समाधान
जागरण संवाददाता. मंडी। वेदांता बहुविशेषज्ञता चिकित्सालय पद्धर (मंडी, हिमाचल प्रदेश) में महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य विशेष परामर्श सेवा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 6 और 20 सितंबर को किया जाएगा जिसमें जिसका समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
महिलाओं की इन परेशानियों पर दिया जाएगा परामर्श
इस दौरान महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा.तनु वर्मा कपूर रोगियों को विशेष परामर्श प्रदान करेंगी। इस शिविर में गर्भावस्था की जांच एवं देखरेख, अनियमित व कष्टदायक मासिक धर्म, श्वेत प्रदर व योनि संक्रमण, गर्भाशय की गांठ, अंडाशय की गांठ, संतानहीनता व आईवीएफ परामर्श तथा दूरबीन विधि द्वारा शल्य चिकित्सा से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
यह भी पढ़ें- मंडी में सड़क से नदी में जा गिरी कार, बैंक मैनेजर की मौत; पानी में सीट बेल्ट न खुलने से नहीं निकल पाया बाहर
अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें
चिकित्सालय प्रबंधन की प्रबंध निदेशक डा.आस्था ने क्षेत्र की महिलाओं से इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया है। अधिक जानकारी एवं परामर्श के लिए 9371212125, 9857521225 तथा 9418493047 पर संपर्क किया जा सकता है।
