हिमाचल में रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, 8 डिग्री तक गिरा तापमान; आज कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों जैसे रोहतांग और शिंकुला में हिमपात हुआ, जबकि मनाली और कल्पा जैसे क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई। इससे दिन के तापमान में ...और पढ़ें

रोहतांग और कुंजुम में हिमपात, मनाली में वर्षा। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, शिमला। रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा और धौलाधार सहित ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को हिमपात हुआ। मनाली, कल्पा, सलौणी और कुकुमसेरी में वर्षा हुई। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हवाएं चलीं।
इसके कारण दिन के तापमान में एक से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुल्लू के भुंतर में 8.2, मनाली में 6.4, मंडी में 5.3, बिलासपुर के बरठीं में 5.1 डिग्री की आई है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं ऊना में 15.6, नाहन में 15.1 और सोलन में 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को कुल्लू जिले में 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
चार जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला में 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात और वर्षा की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।