Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather Update: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, बर्फबारी और बारिश से ठंड में इजाफा

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग बारालाचा कुंजुम और शिंकुला दर्रों में हल्का हिमपात हुआ है। ऊना कांगड़ा और मंडी सहित कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है। न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आठ से 10 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने का पूर्वानुमान जताया है।

By Yadvinder Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Mon, 07 Oct 2024 08:27 AM (IST)
Hero Image
Himachal Pradesh News: हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से ठंड में इजाफा

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम व शिंकुला दर्रों में हल्का हिमपात हुआ है। ऊना, कांगड़ा और मंडी सहित कुछ स्थानों में वर्षा हुई है। बीते चौबीस घंटों के दौरान ऊना में 22, मंडी के गोहर में 10 और कांगड़ा में 2.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

चोटियों पर हिमपात और कई स्थानों पर वर्षा ने ठंड बढा दी और न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को शिमला सहित कई स्थानों पर तेज आंधी चलती रही। जबकि दोपहर के समय मौसम साफ हो गया।

अधिकतर स्थानों पर एक से दो डिग्री की गिरावट

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट डलहौजी में 6 डिग्री, मशोबरा में 3.8, शिमला व ऊना में 3.4 डिग्री की जबकि अन्य स्थानों पर दो डिग्री और उससे अधिक की गिरावट आई है। सोलन मंडी व बिलासपुर में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है। जबकि अधिकतम तापमान में अधिकतर स्थानों पर एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

8 से 10 अक्टूबर को मौसम होगा सक्रिय

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आठ से 10 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से लौटे सीएम सुक्खू, कर्मचारियों के बाद अब पेंशनर को मिलेंगे पेंशन, डीए-एरियर के संबंध में हो चुकी बैठक

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें