हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया IGMC शिमला में उपचाराधीन; CM सुक्खू और जयराम ठाकुर पहुंचे मिलने
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
HighLights
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का स्वास्थ्य बिगड़ा।
उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया।
सीएम सुक्खू और जयराम ठाकुर ने हाल जाना।
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का स्वास्थ्य बिगड़ गया। इस कारण उन्हें आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष आज सोमवार सुबह अस्पताल आए हैं। बताया जा रहा है उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार था। इस बीच विधानसभा के शीतकालीन सत्र की व्यस्तता के कारण वह उचित चेकअप नहीं करवा पाए।
सीएम सुक्खू और जयराम ठाकुर पहुंचे हाल जानने
विधानसभा अध्यक्ष का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सोमवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) पहुंचे। दोनों नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने कुलदीप पठानिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
डिप्टी सीएम ने भी की मुलाकात
हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी सोमवार दोपहर बाद आईजीएमसी शिमला पहुंचे व कुलदीप पठानिया से मुलाकात की। मुकेश ने पठानिया का कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।