Trending

    Himachal Weather: हिमाचल में सात से नौ मार्च तक वर्षा व हिमपात की संभावना, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 07:00 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में सूखे के कारण रबी फसलों और फलों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। फरवरी में सामान्य से 85-90% कम वर्षा हुई। वर्तमान में तापमान सामान्य स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Himachal Weather: सात से नौ मार्च तक वर्षा व हिमपात की संभावना। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में सूखे से रबी की फसलों, सेब व अन्य फलों का उत्पादन प्रभावित होगा। प्रदेश में इन दिनों न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की गई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात, आठ व नौ मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा या हिमपात हो सकता है।

    अभी तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर लग रही है। फरवरी में सामान्य से 85 से 90 प्रतिशत कम वर्षा होने से कृषि व बागवानी पर असर पड़ा है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    प्रमुख शहरों में तापमान


    स्थान न्यूनतम अधिकतम

    शिमला 9.4 19.0
    सुंदरनगर 7.4 27.8
    भुंतर 6.9 26.3

    कल्पा 1.6 17.7
    धर्मशाला 10.2 24.1
    ऊना 10.6 31.0
    नाहन 12.5 24.9
    केलंग 1.8 7.2
    सोलन 7.2 24.8

    पहियों में स्नो चेन लगाकर अपने वाहनों में शिंकुला जा सकेंगे पर्यटक

    पहियों में स्नो चेन लगाकर पर्यटक अपने वाहनों में शिंकुला भी जा सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर समयसारिणी निर्धारित की है। पर्यटकों के लिए सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक समय निर्धारित किया है। पुलिस अधीक्षक लाहुल स्पीति शिवानी मेहला ने पर्यटकों का आह्वान किया कि वे मौसम की जानकारी लेकर यात्रा पर निकलें।

    विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि शिंकुला पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। इससे पर्यटन से जुड़े कारोबारियों में भी काफी उत्साह है। पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को आधारभूत सुविधाएं उपलव्ध करवाने के प्रयास जारी हैं।