Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे राहुल गांधी , सोनिया-प्रियंका पहले से हैं मौजूद; चुनावों पर यहीं से रखेंगे नजर

Rahul Gandhi Shimla Visit कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शिमला दौरे पर हैं। राहुल गांधी शनिवार को चॉपर से छराबड़ा पहुंचे। बता दें कि छराबड़ा में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही आ चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी अगले एक-दो दिन यही रुकेंगे। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनावों पर राहुल यहीं से नजर रखेंगे।

By Anil Thakur Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sat, 21 Sep 2024 05:38 PM (IST)
Hero Image
छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर पहुंचे राहुल गांधी

राज्य ब्यूरो, शिमला। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंच गए हैं। शनिवार दोपहर चॉपर से दोपहर 1:02 बजे छराबड़ा पहुंचे। उनका चॉपर छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर के साथ बने हैलीपेड पर लैंड किया। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही शिमला के छराबड़ा में ठहरे हुए हैं।

विधानसभा चुनावों पर शिमला से रखेंगे नजर

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले एक दो दिनों तक उनका यहां पर रुकने का कार्यक्रम है। बताते हैं कि राहुल गांधी अगले 1-2 दिन यही रुकेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी उनका प्रोग्राम तय नहीं है। देश की राजनीति सहित दो राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों पर वह शिमला से ही नजर रखेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी का बीते शुक्रवार को शिमला आने का कार्यक्रम था। उन्होंने हरियाणा से सड़क मार्ग से शिमला आना था, लेकिन चुनावी व्यस्तता के कारण शिमला नहीं आ पाए थे।

पहले ही शिमला आ चुकी हैं सोनिया-प्रियंका

शिमला के साथ लगते छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का घर है। यहां पर अक्सर गांधी परिवार छुट्टियां मनाने आता है। सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा पहले ही शिमला आ चुके हैं। प्रियंका वाड्रा बीते 15 सितंबर को शिमला पहुंची थीं, जबकि सोनिया गांधी 17 सितंबर को शिमला आईं थीं।

यह भी पढ़ें- Himachal Transfer News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 19 नायब तहसीलदारों और 4 तहसीलदारों के किए तबादले

छराबड़ा में बढ़ाई गई सुरक्षा

गांधी परिवार का अगले कुछ दिन शिमला में रुकने का कार्यक्रम है। सोनिया, राहुल व प्रियंका वाड्रा के शिमला में आने के बाद छराबड़ा के आसपास पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस जवानों के अलावा सादी वर्दी में भी जवान वहां पर तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के CM सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, अचानक पेट में हुआ तेज दर्द; इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल