FIH ने जारी किया हॉकी विश्व कप का पूरा शेड्यूल, जानें भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने नीदरलैंड्स और बेल्जियम में होने वाले पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पुरुष टीम पूल ड ...और पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच होगी टक्कर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस साल नीदरलैंड्स और बेल्जियम की मेजबानी में होने वाले पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप के पूरे शेड्यूल का एलान हो गया है। अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने बुधवार को पूरे शेड्यूल का एलान किया जबकि मंगलवार को एफआईएच ने दोनों वर्ल्ड कप के ड्रॉ का एलान कर दिया था।
भारत की पुरुष टीम को पूल डी में पाकिस्तान के साथ रखा गया है। इस पूल में इंग्लैंड और वेल्स की टीमें भी हैं। वहीं महिला टीम को भी पूल डी मिला है जहां उसके साथ चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका हैं।
इस तारीख को भारत-पाकिस्तान की टक्कर
टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा। महिला टीम 16 अगस्त को चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम अपना अगला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 अगस्त को खेलेगी। इंग्लैंड से भारतीय टीम का सामना 20 अगस्त को होगा।
पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ केरगी। 17 अगस्त को पुरुष टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी। पाकिस्तान से भारत का सामना 19 अगस्त को होगा।
दोनों वर्गों के ग्रुप इस प्रकार हैं
पुरुष
पूल ए : नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान
पूल बी : बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया
पूल सी : ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका
पूल डी : इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स
महिला
पूल ए : नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान
पूल बी :अर्जेंटीना, जर्मनी, यूएसए, स्काटलैंड
पूल सी :बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
पूल डी : चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका
यह भी पढ़ें- Hockey World Cup: भारत और पाकिस्तान की होगी टक्कर, FIH ने घोषित किए ड्रॉ
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।