Move to Jagran APP

FIH pro league: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को हराया, कप्तान हरमनप्रीत ने हासिल की खास उपलब्धि

अपना 199वां मैच खेल रहे हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कार्नर पर अपने गोल की संख्या 150 पर पहुंचा दी है। जुगराज सिंह ने भी अच्छा खेल दिखाया और उन्होंने 24वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल करके भारत की तरफ से तीसरा गोल किया। ललित कुमार उपाध्याय ने 50वें मिनट में गोल करके भारत की आसान जीत सुनिश्चित की। स्पेन के खिलाड़ी केवल एक ही गोल कर सके।

By Agency Edited By: Umesh Kumar Published: Sat, 10 Feb 2024 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2024 11:29 PM (IST)
भारत ने स्पेन को हराया। फोटो- हॉकी इंडिया

भुवनेश्वर, प्रेट्र। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को एफआईएच प्रो लीग मैच में स्पेन को 4-1 से करारी शिकस्त दी। हरमनप्रीत ने सातवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला और इसके बाद 20वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।

अपना 199वां मैच खेल रहे हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कार्नर पर अपने गोल की संख्या 150 पर पहुंचा दी है। जुगराज सिंह ने भी अच्छा खेल दिखाया और उन्होंने 24वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल करके भारत की तरफ से तीसरा गोल किया।

पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ी रहे हावी

ललित कुमार उपाध्याय ने 50वें मिनट में गोल करके भारत की आसान जीत सुनिश्चित की। स्पेन की तरफ से एकमात्र गोल 34वें मिनट में मार्क मिरालेस ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर किया। पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी स्पेन पर हावी दिखे।

यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी खिलाड़ी Varun Kumar पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मामले में अब सबूत जुटा रही है पुलिस

यह भी पढ़ें- एमएस धोनी ने सुनाया जर्सी नंबर-7 के पीछे का मजेदार किस्सा, फैंस ने 'थाला फॉर ए रीजन' से कराया ट्रेंड


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.