Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगी 'महा-जंग', हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने कसी कमर; देखें पूरा शेड्यूल

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 07:40 PM (IST)

    भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए राष्ट्रीय शिविर में तैयारी कर रही हैं। पुरुष टीम का सामना ...और पढ़ें

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, बेंगलुरु। बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले एफआईएच विश्व कप में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। लिहाजा भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें यहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर चल रहे राष्ट्रीय शिविर में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

    बेल्जियम और नीदरलैंड्स में 15 से 30 अगस्त के बीच टूर्नामेंट खेला जाएगा और पहली बार महिला और पुरुष विश्व कप एक साथ, एक जगह पर होगा। भारतीय पुरुष टीम ने एफआईएच प्रो लीग के नीदरलैंड्स और लंदन चरण में अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें उसने विश्व चैंपियन जर्मनी और पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीदरलैंड्स के अलावा चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया।

    पाकिस्तान से खेलेगी भारतीय टीम

    भारत को वेल्स के विरुद्ध 15 अगस्त को खेलना है, जबकि इंग्लैंड से 17 अगस्त और पाकिस्तान से 19 अगस्त को सामना होगा। शानदार फॉर्म में चल रही इंग्लैंड टीम से भारत को कड़ी चुनौती मिल सकती है। वहीं, महिला हॉकी टीम एफआईएच नेशंस कप में खिताबी जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ विश्व कप खेलने जाएगी।

    महिला टीम को पूल डी में रखा गया है जिसमें उसका सामना 16 अगस्त को चीन से होगा जो प्रबल दावेदारों में से है। इसके बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से खेलना है।

    यह भी पढ़ें- भारत की जूनियर हॉकी टीम में एक ही जिले के 9 खिलाड़ी, अनमोल एक्का को मिली कप्तानी

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत से बुरी तरह पिटा पाकिस्तान, टीम इंडिया के खिलाफ जीत के लिए तरसा पाक

    खबरें और भी