मेडल से रहे दूर फिर भी भारतीय महिला हॉकी टीम पर होगी पैसों की बारिश, HI ने किया बड़ा एलान
भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में पांचवां स्थान हासिल करते हुए इतिहास रचा है। ये उसका बीते 52 ...और पढ़ें

भारतीय महिला टीम को मिला अवॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने एफआईएच वर्ल्ड कप में पांचवें स्थान पर रहने वाली भारत की महिला टीम को 50 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। सलीमा टेटे की कप्तानी वाली भारतीय टीम वर्ल्ड कप में पांचवें नंबर पर रही जो बीते 52 साल में उसका इस टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन है। हालांकि, टीम एक बार फिर मेडल नहीं जीत पाई और ये सूखा बदस्तूर जारी है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में जर्मनी जैसी मजबूत टीम को 3-1 से मात देकर पांचवां स्थान हासिल किया है। ये भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन था। इससे पहले, टीम ने 1947 में खेले गए पहले वर्ल्ड कप में चौथा स्थान हासिल किया था।
खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में बंटेगा पैसा
हॉकी इंडिया ने देर रात एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि महिला टीम को 50 लाख रुपये के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। पोस्ट में लिखा है, "बेल्जियम और नीदरलैंड्स में खेले गए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ऐतिहासिक पांचवें स्थान पर रहने के बाद हॉकी इंडिया पूरी टीम को 50 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा करता है। इस टीम ने 52 साल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है। ये भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए बड़ा पल है।"
हॉकी इंडिया द्वारा दी जाने वाली ये रकम टीम की खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में शेयर की जाएगी। हर खिलाड़ी को दो लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
𝗥𝗘𝗪𝗔𝗥𝗗𝗜𝗡𝗚 𝗔 𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗜𝗖 𝗙𝗘𝗔𝗧! 🇮🇳🏑
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 28, 2026
Hockey India announces a cash prize of ₹50 lakh for the Indian Women’s Hockey Team in recognition of their historic 5th-place finish at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏆❤️
The team has scripted India’s… pic.twitter.com/sAzKQuENda
ऐसा रहा प्रदर्शन
भारतीय महिला टीम बेशक इस वर्ल्ड कप में मेडल न जीत पाई हो, लेकिन उसका प्रदर्शन काफी निरंतर अच्छा रहा था। टीम ने सिर्फ एक ही मैच गंवाया था और विश्व की कुछ शानदार टीमों के खिलाफ दमदार खेल दिखाया था। टीम ने चीन, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसै टीमों के खिलाफ ड्रॉ खेला। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6-1 से जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें- India vs Belgium: पेनल्टी शूटआउट तक खिंचा भारत-बेल्जियम का मुकाबला, हार के साथ विश्व कप से विदा हुई टीम इंडिया
